धौलपुर

पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

धौलपुर. पुलिस लाइन पर सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. परमेश पाठक की टीम की ओर से जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 247 जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जवानों के लिए रक्तचाप, मधुमेह, मूत्र, रक्त ग्रुप, नेत्र परीक्षण, लम्बाई के हिसाब से वजन की जांच की गई। इस दौरान नेत्र परीक्षण व मोतिया बिंद के ऑपरेशन के लिए रतनज्योति चेरिटेबल फाउडेशन की टीम भी शिविर में मौजूद रही।
less than 1 minute read
Jun 25, 2019
dholpur news dholpur
पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

धौलपुर. पुलिस लाइन पर सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. परमेश पाठक की टीम की ओर से जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 247 जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जवानों के लिए रक्तचाप, मधुमेह, मूत्र, रक्त ग्रुप, नेत्र परीक्षण, लम्बाई के हिसाब से वजन की जांच की गई। इस दौरान नेत्र परीक्षण व मोतिया बिंद के ऑपरेशन के लिए रतनज्योति चेरिटेबल फाउडेशन की टीम भी शिविर में मौजूद रही।
इस मौके पर जिला अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने कहा गया कि समाज को स्वस्थ पुलिसिंग एक स्वस्थ जवान ही मुहैया करा सकता है। अत: पुलिस के जवान का स्वस्थ रहना उसके जीवन और परिवार के लिए भी ज़रूरी है। वहीं समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। डॉ. सिंह ने कहा कि लगाए गए शिविर का उद्देश्य गंभीर बीमारी जैसे रक्तचाप ,मधुमेह एवं गंभीर बीमारियों का समय से पहले स्क्रीनिंग करना है।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि गैर संक्रामक बीमारियों के लिए चलाए जा रहे इस तरह के शिविर स्वास्थ्य समाज की रचना करेंगे। पुलिस लाइन के जवानों और उसके परिजनों को 22 जुलाई से शुरू होने वाले मेजलस रुबेला वेक्सीन अभियान के बारे मेंं जानकारी दी।
नोडल अधिकारी डॉ. परमेश पाठक ने बताया गया कि शिविर में सदर थाना, निहालगंज, ट्रेफिक़ पुलिस, कंट्रोल रूम के जवानों के कऱीब 247 जवानों का स्वस्थ्य परीक्षण किया गय। जिसमें आठ जवान व उनके परिजन मोतियाबिंद के पाए गए जिनका ओपरेशन रतनज्योति चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।डॉ. पाठक द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य परीक्षण के दौरान 18 जवान उच्च रक्तचाप तथा दस जवान मधुमेह रोग से ग्रसित पाए गए। आगामी 29जून को शिविर बाड़ी और सरमथुरा में आयोजित किया

Published on:
25 Jun 2019 01:57 pm