धौलपुर. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप प्रबंधन व महिला समाधान समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में वन स्टॉप सेंटर पर प्राप्त प्रकरणों एवं उनके निस्तारण पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समाधान करते हुए समय […]
धौलपुर. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप प्रबंधन व महिला समाधान समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में वन स्टॉप सेंटर पर प्राप्त प्रकरणों एवं उनके निस्तारण पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समाधान करते हुए समय समय पर फॉलोअप के निर्देश दिए।
महिला समाधान समिति के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने सभी कार्यालयों में जहां दस या दस से अधिक कार्मिक कार्यरत है, वहां आंतरिक शिकायत समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पर दर्ज प्रकरणों की नियमित समीक्षा और फॉलोअप लिया जाए।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में जिला कलक्टर ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि, बालिकाओं की अधिकता वाले राजकीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, खेल गतिविधियों में बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्पोट्र्स किट इत्यादि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा महिला थानों में संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्रों की ओर से घरेलू हिंसा के प्रकरणों में की जाने वाली काउंसलिंग की महत्ता पर चर्चा की।बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्खो देवी मीणा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता भूपेश गर्ग, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता देवेंद्र जांगल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी चेतराम मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार, सहायक लेखा अधिकारी मांगीलाल आर्य आदि मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरुक
बसेड़ी. क्षेत्र में जोरिया चौकी रेंज पर दादू पर्यावरण संस्थान के सौजन्य स यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
बाड़ी रेंज अंतर्गत वनपाल नाका सदर बाड़ी, बसेडी तथा धौर्र में कार्यरत समितियों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों तथा स्टाफ के साथ ही ग्रामीण, जनप्रतिनिधि आदि मौजदू रहे। कार्यशाला के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव वन्यजीव संघर्ष तथा आमजन को साझा वन प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया गया।कार्यक्रमके दौरान रेंजर, नकुल शर्मा, धर्मसिंह रेंजर, एसएचओ बालकृष्ण, हेमंत, पवन शर्मा, भूपेंद्र पुरी, प्रहलाद, राजेश वनरक्षक, मगन ठेकेदार, मलखान सरपंच, कमल कुशवाह सरपंच, मुकेश, रामदुलारे, भागीरथ, जगन्नाथ, राघवेंद्र, जीतेन्द्र, रघुवीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।