27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसओजी ने धौलपुर से उठाया चिकित्सक, जांच में मिले फर्जी कागजात

– भनक लगने पर जयपुर एक रात में निकला, सुबह टीम ने घर पर दी दस्तक – युवक ने विदेश से की थी एमबीबीएम धौलपुर. कथित तौर पर फर्जी एफएमजीई प्रमाण पत्र लगा डॉक्टर बनने वाले गिरोह एसओजी ने जो भंडाफोड़ किया। उसमें एक आरोपित विनय चौहान को एसओजी टीम ने बुधवार को धौलपुर शहर […]

2 min read
Google source verification
एसओजी ने धौलपुर से उठाया चिकित्सक, जांच में मिले फर्जी कागजात SOG picked up a doctor from Dholpur, fake documents found during investigation

- भनक लगने पर जयपुर एक रात में निकला, सुबह टीम ने घर पर दी दस्तक

- युवक ने विदेश से की थी एमबीबीएम

धौलपुर. कथित तौर पर फर्जी एफएमजीई प्रमाण पत्र लगा डॉक्टर बनने वाले गिरोह एसओजी ने जो भंडाफोड़ किया। उसमें एक आरोपित विनय चौहान को एसओजी टीम ने बुधवार को धौलपुर शहर से पकड़ा है। जयपुर में कार्रवाई की भनक लगने पर युवा चिकित्सक विनय मंगलवार रात धौलपुर आ गया था। एसओजी टीम को सूचना मिलने पर धौलपुर शहर में बुधवार सुबह कार्रवाई कर आरोपित एमबीबीएस युवक को पकड़ कर जयपुर ले गई। उक्त कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारी किसी तरह की बात करने से बच रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यह एसओजी से जुड़ा मामला है, इसमें कुछ नहीं बताया जा सकता। उक्त कार्रवाई शहर में गुरुद्वारा रोड इलाके में की गई थी।

सूत्रों के अनुसार एमबीबीएस युवक ने वर्ष 2023 में विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए आवश्यक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। आरोपी ने कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन कर पंजीकरण करवाया था।

टीम पहुंची तो सो रहा था युवक

कार्रवाई करने टीम युवक के घर पहुंची तो वह नींद में था। टीम घर पहुंची और जानकारी दी। जिस पर उसने कहा कि उसके कागजात सही है। टीम अधिकारी ने कहा कि जो भी बताना है या कागजात दिखाने हैं, वह जयपुर मुख्यालय पर अधिकारियों को बताएं। जिस पर तैयार हो गया और टीम उसे जयपुर रवाना हो गई।

युवक से मारपीट कर नकदी व जंजीर छीन

dholpur, राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के विडार गांव के पास बुधवार शाम ईंट बेचकर घर लौट रहे एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज हुआ है। उधर, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार विडार निवासी आकाश पुत्र महाराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे वह अपने मामा के भट्टे की ईंटें बेचकर लगभग 80 हजार रुपए लेकर मोटरसाइकिल से विष्णु, भोला और कृष्णा के साथ घर लौट रहा था। जब वे बजरंग भट्टे से आगे लाला भट्टे के पास पहुंचे तो रास्ते में सीताराम पुत्र करण सिंह, सुरेंद्र भोला पुत्र भगवान सिंह सहित आठ अन्य अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने अवैध हथियार, लाठी-डंडों से लैस होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी से हमला कर आकाश के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह मौके पर गिर गया। इसके बाद आरोपित उसकी जेब से ईंट बिक्री के 80 हजार रुपए निकाल ले गए तथा सोने की जंजीर और अंगूठी भी छीन ली। घायल युवक को उपचार के लिए राजाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण की जांच मनियां सीओ खलील अहमद को सौंपी गई है।