27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघरों को उड़ाने की मिली धमकी, धौलपुर में भी जांच

– जयपुर के मुख्य डाकघर को मिला था धमकीभरा ई-मेल – धौलपुर के प्रधान डाकघर को धौलपुर. शहर में जनाना अस्पताल के सामने प्रधान डाकघर में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक अज्ञात ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस और […]

2 min read
Google source verification
डाकघरों को उड़ाने की मिली धमकी, धौलपुर में भी जांच Threats to blow up post offices were received, investigation underway in Dhaulpur

- जयपुर के मुख्य डाकघर को मिला था धमकीभरा ई-मेल

- धौलपुर के प्रधान डाकघर को

धौलपुर. शहर में जनाना अस्पताल के सामने प्रधान डाकघर में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक अज्ञात ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस और विशेष टीम मौके पर पहुंची और भवन की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस व आमजन ने राहत की सांस ली। हालांकि, ई-मेल जयपुर हैड ऑफिस को मिला था, जिसमें सभी डाकघरों को उड़ाने की धमकी थी। डाकघर को बम से उड़ाने को लेकर यह संस्थान को दूसरा मेल मिला है। गत 10 मार्च को इसी तरह का ई-मेल आया था। इससे पहले जिला कलक्टे्रट भवन को भी इसी तरह का मेल मिला था।

कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, बाहर निकले

बम की सूचना पर सभी कार्मिक और ग्राहकों को मुख्य इमारत से बाहर कर दिया। सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उचित दूरी पर खड़ा कर दिया। बाद में मौके पर जिला विशेष शाखा की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। करीब सर्च ऑपरेशन के दौरान पोस्ट ऑफिस परिसर में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

नहीं हो पाते हैं ट्रेस...

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे मेल अधिकतर विदेशों से आते हैं, जिन्हें ट्रेस करना मुश्किल होता है। एसपी ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने के मामले में मिले ई-मेल की जांच करवाई थी लेकिन भेजने वाले का सुराग नहीं लग पाया है। अब फिलहाल उक्त मामले को दिल्ली साइबर क्राइम सेंटर को भेजा है।

- ई-मेल जयपुर मुख्य डाकघर को मिला था। जिसमें सभी डाकघरों को लेकर धमकी थी। जिस पर ऐतियातन के तौर जांच करवाई। हालांकि, कुछ हाथ नहीं मिला। उक्त मेल विदेश से आते हैं, जो ट्रेक नहीं हो पाते हैं।

- विकास सांगवान, एसपी धौलपुर

शहर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

धौलपुर. 220 केवी जीएसएस धौलपुर पर 132/11 केवी 6.3, 8 एमवीए ट्रांसफॉर्मर प्रथम और 132, 11 केवी 10, 12.5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर द्वितीय तथा 11 केवी इनकमर.प्रथम एवं द्वितीय व 11 केवी मैनबसबार के मरम्मत व रखरखाव का कार्य होने के कारण 28 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशाषी अभियन्ता संध्या चौहान ने बताया कि 220 केवी जीएसएस धौलपुर से निकलने वाले 11 केवी फीडर नम्बर 1 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आनन्द नगर, फीडर नम्बर 2 के आनन्द नगर, जगदम्बा कॉलोनी, सैपऊ रोडए रामकुंज, अयोध्या कुंज, मनोहर विहार कॉलोनी, मधुवन कॉलोनी, मंगल विहार कॉलोनी, फीडर नम्बर 3 के जगदीश तिराहा, जगदीश टॉकीज बाड़ी रोड, भोगीराम नगर, फीडर नम्बर 4 के गुरूद्वारा रोड, जिला अस्पताल, फीडर नम्बर 5 के छावनी, नवोदय, केसरबाग, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हिनोता का पुरा तथा फीडर नम्बर 6 के पचगांव, आदर्शनगर, रूंध एवं भागीरथपुरा की 28 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।