27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ निर्माण कार्य में देरी, फर्म को नोटिस, अब सीसी पर ध्यान

– शहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों का होना पुर्ननिर्माण कार्य – शहर में करीब ७ करोड़ की अधिक लागत से बननी हैं सीसी सडक़ें धौलपुर. शहर की सडक़ों की दशा सुधरने का इंतजार कर लोगों को अभी कुछ दिन और क्षतिग्रस्त सडक़ों से होकर निकलना पड़ेगा। नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य को लेकर जिस […]

2 min read
Google source verification
सडक़ निर्माण कार्य में देरी, फर्म को नोटिस, अब सीसी पर ध्यान Delay in road construction work, notice to firm, now focus on CC

- शहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों का होना पुर्ननिर्माण कार्य

- शहर में करीब ७ करोड़ की अधिक लागत से बननी हैं सीसी सडक़ें

धौलपुर. शहर की सडक़ों की दशा सुधरने का इंतजार कर लोगों को अभी कुछ दिन और क्षतिग्रस्त सडक़ों से होकर निकलना पड़ेगा। नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य को लेकर जिस फर्म को वर्क ऑर्डर दिया, वह अभी तक कार्य शुरू नहीं करवाई है। शहर में पहली सडक़ गौरव पथ पर निर्माण होना था लेकिन ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े संघर्ष से रिफाइनरी से डामर नहीं मिल पा रही है। धौलपुर समेत आसपास के इलाके में मथुरा रिफाइनरी से डामर की खरीद होती है। वर्क ऑर्डर की तय सीमा के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर उधर नगर परिषद प्रशासन ने फर्म को नोटिस दिया है। कार्य मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होना था। वहीं, जिला प्रशासन अब फिलहाल सीसी सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर फर्म ने मशीनरी और कंक्रीट इत्यादि लाना शुरू कर दिया है। साथ ही एक प्लांट का निर्माण होगा, जिससे सीसी सामग्री तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

काफी विलम्ब के बाद वर्क ऑर्डर मिला...पर कार्य नहीं शुरू

शहर में सडक़ों की हालत किसी से छिपी नहीं है। सडक़ों की दुर्दशा के चलते लोग परेशान थे। जिस पर बीते साल टेंडर हुआ लेकिन वह जयपुर डीएलबी में जाकर लटक गया। जो कमियों थी उन्हें पूर्ण किया लेकिन वर्क ऑर्डर नहीं हो पा रहा था। जिस पर काफी हल्ला होने और प्रभारी मंत्री समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के मॉनिटरिंग करने पर कुछ समय पहले वर्क ऑर्डर हो गया। कार्य 5 अप्रेल से शुरू होना था लेकिन वह अभी तक नहीं हो पाया है।

पीडब्ल्यूडी ने स्टेशन रोड पर शुरू किया कार्य

उधर, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने डामर रोड के बाद अब रेलवे स्टेशन से जेल फाटक की तरफ जा रही सडक़ पर सीसी निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उक्त सडक़ बीते दो साल से जर्जर हाल में थी और बरसात के दिनों में इस सडक़ से आवाजाही थम गई थी। जेल फाटक के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने से आम लोग और यात्री अन्य सडक़ों से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इससे पहले पीडब्ल्यूडी गुलाब बाग चौराहे से कचहरी मोड तक डामर का निर्माण करवा चुका है। साथ ही कचहरी मोड से बड़ी फील्ड तक सीसी भी डाली जा चुकी है। उक्त रोड की भी हालत खराब थी।

- बदली परिस्थिति की वजह से डामर नहीं मिल रही है। पहले गौरव पथ रोड का निर्माण होना था। कार्य में हो रहे विलम्ब पर फर्म को नोटिस दिया है। अब सीसी रोडों को लेकर फर्म ने प्लांट की तैयारी और कांक्रीट स्टॉक शुरू किया है। जल्द कार्य शुरू होगा।

- कर्मवीर सिंह, एसडीएम एवं कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद