
- एसपी बोले- नियमों की करें पालना, नहीं तो होगा सख्त एक्शन
धौलपुर. शहर में आएदिन अचानक तेज आवाज कर भागने वाले बाइक्र्स के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए अभियान का असर दिखा। पुलिस ने जप्त की पॉवर समेत अन्य अधिक सीसी बाइक्स और मॉडिफाइड कर गलत तरीके से पटाखा जैसी आवाज निकलने वाले साइलेंसरों को गुरुवार को साइलेंट कर दिया। शहर के गुलाब बाग चौराहे स्थित ट्रेफिक प्वाइंट पर सुबह रोलर से कानफोडू आवाज करने वाले 30 साइलेंसरों को नष्ट करवाया दिया। ट्रेफिक पुलिस इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है। मौके पर मौजूद एसपी विकास सांगवान ने कहा कि यातायात नियमों की सभी पालना करें। कहा कि युवा बाइक्र्स यातायात उल्लंघन करने से बचे, अगर नियम तोड़े तो सख्त एक्शन होगा। बेजा शोर कर आप दूसरों को परेशान नहीं कर सकते हैं। इस तरह के साइलेंसर वायु प्रदूषण के साथ अन्य वाहन चालक और राहगीरों को भयभीत करते हैं।
यातायात प्रभारी शहर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सांगवान के निर्देशन व एएसपी वैभव शर्मा के निर्देशन में शहर में यातायात पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर पटाखा बाइकों को जप्त किया है। साथ ही जिलेभर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। बताया कि पिछले दिनों में बाइकों से जप्त किए 30 अवैध पटाखा साइलेंसरो को कुचल कर नष्ट कराया गया है। टीआई ने बताया कि बाइक को जप्त कर उनके मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवा कर यातायात नियमों का उल्लघंन की कार्रवाई करने वालों के साइलेंसरों को नष्ट करवा है।
बसेड़ी. पुलिस ने को ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 878 पव्वा अवैध देशी शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी बालकृष्ण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतर सिंह निवासी हरजूपुरा को 15 पेटी व एक कट्टे में भरे 92 पव्वा सहित कुल 812 पव्वा शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में गोविन्दा निवासी पिपरोन क्षेत्र को 66 पव्वा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने एक्साइज एक्ट में पूर्व चालानशुदा 13 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाते एक युवक को पकड़ बाइक जप्त की।
Published on:
26 Mar 2026 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
