धौलपुर

40 हजार के इनामी डकैत जगन गुर्जर ने चौथी बार किया सरेंडर

Jagan Gurjar Surrender - बीहड़ों में छिपे कुख्तात डकैत जगन गुर्जर ने शुक्रवार को चौथी बार सरेंडर कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 28, 2019

धौलपुर। Jagan Gurjar Surrender - बीहड़ों में छिपे कुख्तात डकैत जगन गुर्जर ( jagan gurjar daket ) ने शुक्रवार को बाड़ी सदर थाने में सरेंडर ( jagan gurjar surrender video ) कर दिया। जगन के सरेंडर करने के बाद धौलपुर से अधिकारी बाड़ी सदर थाना पहुंचे। इससे पहले भी जगन तीन बार सरेंडर कर चुका है।

40 हजार का इनामी डकैत जगन हत्या, लूट, फिरौती और डकैती के कई मामलों में वांछित है। हाल ही में जगन गुर्जर धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने को लेकर सुर्खियों में आया था।

13 जून को जगन गुर्जर ( jagan gurjar video ) और उसके तीनों भाईयों का बसई डांग इलाके के गांव डाबिर में पुलिस से सामना हो गया। इस दौरान पुलिस पर जगन गिरोह की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौका पाकर जगन गिरोह मौके से भाग निकलने में सफल हो गया।

पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व दस्यु जगन बसई डांग इलाके के एक गांव में छुपा हुआ है। इस पर बसई डांग, बाड़ी थाना पुलिस व दो क्यूआरटी पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वालों में पूर्व दस्यु जगन,उसका बड़ा भाई लाल सिंह व दो छोटे भाई पप्पू उर्फ पान सिंह व केशव और तीन-चार अन्य शामिल थे।

कुछ दिनों से स्पेशल टास्क फोर्स जगन को खोज रही थी। हाल ही में संसद में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जगन गुर्जर के एनकाउंडर की मांग की थी। संभवत: यह पहला माैका रहा, जब लाेकसभा में किसी डकैत के एनकाउंटर की मांग की गई।

Updated on:
28 Jun 2019 01:19 pm
Published on:
28 Jun 2019 09:36 am
Also Read
View All