धौलपुर

हत्या के प्रयास मामले में आरोपित को आजीवन कारावास

धौलपुर. जिला सेशन न्यायालय धौलपुर के जज संजीव मागो ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 11 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अदालत ने रूपसपुर निवासी सुग्रीव उर्फ भुल्लन कुशवाहा पुत्र रामकिशन को दोषी […]

2 min read

धौलपुर. जिला सेशन न्यायालय धौलपुर के जज संजीव मागो ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 11 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अदालत ने रूपसपुर निवासी सुग्रीव उर्फ भुल्लन कुशवाहा पुत्र रामकिशन को दोषी ठहराया है। आरोपी ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमला किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी ने युवक भीमसेन पर हमला कर उसकी गर्दन काटने का प्रयास किया। उसने भीमसेन के गुप्तांगों पर भी गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस घटना के संबंध में घायल युवक के चाचा रूप सिंह ने धौलपुर सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान राजेंद्र नामक व्यक्ति भीमसेन को अपने साथ ले गया था। बाद में भीमसेन रास्ते में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। लोक अभियोजक भगवान सिंह नारोलिया ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी आरोपित गिरफ्तार

dholpur, बाड़ी सदर थाना पुलिस ने मगांव सण्डपुरा में हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में दो सगे भाई हैं। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। घटना होली के त्योहार पर हुई थी। जब घात लगाकर आरोपियों ने पीडि़त पर हमला किया था।

थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव सण्डपुरा में 4 मार्च को हुई पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग और हमले की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी रामबरन गुर्जर, रामकरण गुर्जर पुत्र शंकर गुर्जर एवं अंकित गुर्जर पुत्र रामलखन गुर्जर निवासी सण्डपुरा को गिरफ्त में लिया है। जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Published on:
16 Apr 2026 07:21 pm
Also Read
View All