धौलपुर

हर बूथ पर बनाएं सौ सदस्य-पूनियां

धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन झोर वाली माता मंदिर के समीप एक निजी स्कूल में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक सतीश पूनियां एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय संयोजक जवाहर सिंह रहे।
less than 1 minute read
Jul 01, 2019
bjp. bjp dholpur. bjp dholpur sammelan. bjp karyashala. bjp sadsyta abhiyan
हर बूथ पर बनाएं सौ सदस्य-पूनियां

हर बूथ पर बनाएं सौ सदस्य-पूनियां
भाजपा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन झोर वाली माता मंदिर के समीप एक निजी स्कूल में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक सतीश पूनियां एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय संयोजक जवाहर सिंह रहे।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने की। इस दौरान पूनियां ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने है। सदस्य सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी आधार पर बनाने है। हमारा लक्ष्य है कि धौलपुर जिले में एक लाख पच्चीस हजार सदस्य बनें। जिलाध्यक्ष त्यागी ने कहा हमें प्रदेश से सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उसे हमें पूर्ण करना है। सदस्यता अभियान में सभी का सहयोग आपेक्षित है।
कार्यक्रम में जिला संयोजक सदस्यता अभियान दुर्गसिंह अंदाना, सह संयोजक सदस्यता सुखराम कोली पूर्वविधायक, विधायक शोभारानी कुशवाह, जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन, पूर्वविधायक रानी सिलोटिया, शिवराम कुशवाह, अशोक, जिला महामंत्री डॉ.रविन्द्र श्रोतिय, जिला उपाध्यक्ष महेश कुशवाह, कैलाश सोनी, राजा भईया, राजेन्द्र पटसारिया, उम्मेदीलाल कुशवाह, जिला मंत्री धीर सिंह, बांकेलाल लोधा, रीता गोयल, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार गर्ग, हमीद खां, रामवीर त्यागी, अनिल चौधरी, विजय श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव सहित सदस्यता अभियान के मण्डलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

Published on:
01 Jul 2019 10:46 am