धौलपुर

Rajasthan: ऊर्जा राज्य मंत्री नागर की गहलोत को नसीहत, कहा- भाजपा सरकार की चिंता छोड़ अपनी फ्रिक करें

धौलपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को पत्रकार वार्ता में ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने पूर्व सीएम गहलोत के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें गहलोत ने दावा किया कि सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को हटाने का षडयंत्र हो रहा है।

less than 1 minute read
Jun 25, 2025
अशोक गहलोत और हीरालाल नागर। फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान के धौलपुर में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी पार्टी को देखें। सरकार बचाने के लिए वह और उनके विधायक होटलों में पड़े रहे और अब वह आरोप लगा रहे हैं। नागर ने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत भाजपा सरकार की चिंता छोड़ अपनी पार्टी को संभालें।

अपनी फिक्र करें गहलोत

जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को पत्रकार वार्ता में ऊर्जा राज्य मंत्री नागर ने पूर्व सीएम गहलोत के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें गहलोत ने दावा किया कि सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को हटाने का षडयंत्र हो रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गहलोत खुद अपनी फिक्र करें और सीएम भजनलाल शर्मा की करना छोड़ दें।

यह वीडियो भी देखें

स्मार्ट मीटर पर कही ये बात

मंत्री नागर ने स्मार्ट मीटर के अधिक यूनिट बनाने के सवाल पर कहा कि कहा कि स्मार्ट मीटर देशभर में लग रहे हैं। जो बिजली चोरी रोकने में कारगार साबित हो रहे हैं। कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में तो उपभोक्ता प्रीपेड रिचार्ज करवाता है, उसे पता रहता है कि कितनी बिजली उसने खर्च की।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पर हरेक चीज की हिसाब-किताब उपभोक्ता देख सकता है। अगर किसी उपभोक्ता की मीटर अधिक यूनिट बनाने की शिकायत है तो जांच करवा ली जाएगी। मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी पर रोक लगाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि धौलपुर में लॉस अधिक है, जिस वजह से केन्द्र सरकार से विद्युत योजनाओं में लाभ नहीं मिल पाता है। कहा कि विद्युत चोरी पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
25 Jun 2025 08:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर