धौलपुर

20 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम में गिरावट वाले आदर्श विद्यालयों पर गिरेजी गाज

जिला निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नेहा गिरी की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट में हुई। इस दौरान उन्होंने जिन आदर्श विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 20 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई है।
less than 1 minute read
Mar 12, 2019
dholpur news dholpur
20 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम में गिरावट वाले आदर्श विद्यालयों पर गिरेजी गाज

20 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम में गिरावट वाले आदर्श विद्यालयों पर गिरेजी गाज
कलक्टर ने दिए नोटिस के आदेश
जिला निष्पादन समिति की बैठक
धौलपुर. जिला निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नेहा गिरी की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट में हुई। इस दौरान उन्होंने जिन आदर्श विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 20 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई है। उनको नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने बालिका शिक्षा संवर्धन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं शारदे बालिका छात्रावासों में भोजन, आवास, शिक्षण, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीपीसी एवं संबंधित पीओ को निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिवचरन मीणा ने मतदाता जागरुकता के लिए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग विद्यालयों में पहुचाने के निर्देश दिए। कम्प्यूटर शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के प्रभावी संचालन के लिए शिक्षा अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने के लिए एवं उसकी गुणवत्ता के लिए प्रस्ताव सीईओ जिला परिषद भेजने तथा ड्रॉप आउट बालकों एवं ईंट भट्टों पर रहने वाले बालकों के लिए की गई शिक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर फोटो एवं वीडियो भेजने के निर्देश कलक्टर ने दिए।
एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने बालिका छात्रावासों की बाउण्ड्री बॉल को ऊंचा करवाने तथा तार फेसिंग करने का प्रस्ताव कलक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने सीईओ को उक्त कार्य के लिए कहा। बैठक में डीईओ प्रारंभिक महेश चन्द रिजवानी, कृष्णादेवी सीबीईओ सैंपऊ, जगदीश जैन एडी, नीरज मित्तल एपीसी, नरेश कुमार जैन एसीडीईओ, रामकुमार मीना एसीबीईओ, वीरीसिंह, राजेश लवानिया, रामफूल सिंह विकास अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह सहायक अभियन्ता एवं समस्त कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Published on:
12 Mar 2019 06:33 pm