धौलपुर

मां बनी हैवान! डेढ़ साल की बेटी के साथ किया ये खौफनाक काम, फिर उठा लिया ऐसा कदम

धौलपुर में हृदय विदारक घटना...
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 9:42 AM IST
Murder

धौलपुर। सदर थाना इलाके के ओडेला गांव में सोमवार को मां की ममता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर खुद फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पति मृतका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कह रहा है।

जानकारी के अनुसार ओडेला गांव निवासी छीतरिया बाथम की रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु हो गई थी। इस पर सोमवार सुबह वह परिजनों को साथ लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। पत्नी सुमन (30) के 7 माह की गर्भवती होने के कारण घर पर ही छोड़ गए थे। इसके साथ डेढ़ वर्ष की बेटी नंदिनी भी घर पर ही रह गई थी। शाम करीब 4 बजे परिजन वापस आए तो घर का दरबाजा बंद मिला। आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला तो छत के रास्ते से परिजन अंदर घुसे। जहां सुमन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला व बेटी नंदिनी का शव जमीन पर पड़ा मिला।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई व शवों को कब्जे में लेकर डॉ. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। थाने के हैड कांस्टेबल अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मां द्वारा गला दबाकर नंदिनी की हत्या करना प्रतीत हो रहा है तथा बाद में खुद ने फांसी लगाई है। घटना को लेकर अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

3 साल पहले ही हुई थी शादी
हालांकि मृतिका का पति सुमन के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कह रहा है। 3 दिन पहले ही केरल से बुलाया था पति मृतिका के पति छीतरिया ने बताया कि वह केरल में मजदूरी करने गया था। सुमन ने फोन कर घर आने की जबरदस्ती की। इस पर 3 दिन पहले ही वह केरल से घर आया था। मृतका की शादी 3 साल पहले ही हुई थी।

Published on: