
धौलपुर. नवदुर्गा समापन पर बुधवार को माता के मंदिरों में सुबह से ही मां के जय-जयकार होने लगी। मंदिरों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। शहर के प्रमुख मंदिर महामाया, संतोषी, झोरवाली माता पर सुबह जलाभिषेक, शृंगार, फूल बंगला, हवन, छप्पनभोग, प्रसादी आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं की ओर से मां के भजन-कीर्तन के साथ नृत्य किए गए। मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा माहौल भक्ति में सराबोर रहा।
मां को लगाया भोग
नवदुर्गा समापन पर व्रतधारी महिलाओं ने घर में स्वादिष्ट पकवान बनाकर मातारानी के दरबार जाकर प्रसादी का भोग लगाया और लांगुरों को भोजन खिलाया। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। मंदिरों में नवदुर्गा समापन पर सुख-शांति के लिए हवन में आहुति दी गई।
गूंजे भक्तिमय भजन
मंदिरों में 'अम्बे तू है जगदम्बे काली, मैया के दरबार में खुशी मिलती है, तेेरे दर्शनों को आया हूं, बड़ी दूर से आया हूं, मां सबकी करती मनोकामनापूर्णÓ कभी फुरसत हो तो जगदम्बे, माता जिनका नाम पुकारे वो लोग निराले होते हैं आदि भक्तिमय गीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में आकर नेजे और प्रसाद चढ़ाया और मां के जयकारे लगाते हुए दुआएं मांगी।