धौलपुर

नो एंट्री, न रूट चार्ट…ऑटो व ई-रिक्शा की भागम-भाग

– सर्विस लेन से लेकर बाजार तक जाम ही जाम – पुलिस अब ड्रोन से व्यस्त इलाकों की करवा रही मैपिंग, फिर बनेगा ट्रेफिक प्लान धौलपुर. जिला मुख्यालय से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ स्टेट हाइवे अलग-अलग दिशा में निकल रहे हैं। जिससे शहर में ट्रेफिक का अच्छा खासा दवाब है। हाल ये है कि […]

3 min read

- सर्विस लेन से लेकर बाजार तक जाम ही जाम

- पुलिस अब ड्रोन से व्यस्त इलाकों की करवा रही मैपिंग, फिर बनेगा ट्रेफिक प्लान

धौलपुर. जिला मुख्यालय से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ स्टेट हाइवे अलग-अलग दिशा में निकल रहे हैं। जिससे शहर में ट्रेफिक का अच्छा खासा दवाब है। हाल ये है कि शहर में मुख्य हाइवे एनएच 44 है जो कि उत्तर को दक्षिण से जोड़ता है, जो कभी जीटी रोड के नाम से मशहूर था। हाइवे के साथ ही शहर की सडक़ें जुड़ी हुई हैं और दिनभर यहां पर टे्रफिक रहता है। आएदिन हादसे भी सामने आते रहे हैं। बाड़ी शहर में सडक़ हादसे में एक युवक की जान चली गई। इसी तरह शहर के मुख्य गुलाब बाग चौराहे पर भी अव्यवस्था के चलते एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गई। सिस्टम केवल हादसे के समय ही जागता है और उससे आगे और न ही पीछे कोई हरकत नजर नहीं आती है। एक से दो दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता है और फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। हाल ये है कि शहर में सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा, ऑटो व टैम्पो दौड़ रहे हैं लेकिन इनका कोई रूट चार्ट नहीं हैं। जिससे स्टेशन रोड और बस स्टैंड इलाके में जाम की समस्या रहती है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से रोड सेफ्टी बैठकों में चर्चा होती है लेकिन उस पर कार्य कछुआ गति से होता है। जिससे शहर में समस्या लगातार बढ़ रही है।

ड्रोन से मैपिंग, जल्द दिखेगा फाइनल प्लान

ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर में पुलिस इन दिनों ड्रोन से मैपिंग कर रही है। जिसमें पुराना शहर टाउन चौकी, निहालगंज इलाका, गुरुद्वारा रोड, गडरपुरा, संतर रोड, गौवर पथ समेत कुछ मुख्य रास्तों को ड्रोन से जांचा गया है। पुलिस सिटी का एक मैप बना रही है जिसके जरिए ट्रेफिक डायवर्ट का प्लान तैयार होगा। साथ ही जहां पर पार्किंग के लिए जगह है, उसे देखा जा रहा है। इसके अलावा वाहनों के लिए रूट चार्ट को लेकर भी परिवहन विभाग के साथ वार्ता हो रही है। वहीं, नगर परिषद से शहर में जल्द सडक़ो ंसे अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिससे वाहन पार्किंग सही हो और ट्रेफिक जाम नहीं लगे।

जिले में बीते साल करीब 400 मामले आए

जिले में बीते साल सडक़ हादसों के करीब 400 मामले दर्ज हुए। इसमें नवम्बर 2025 तक इनकी संख्या करीब 383 थी। जबकि साल 2024 में इसी माह में इनकी संख्या 372रेकॉर्ड हुई थी। जिसमें करीब 3 फीसदी वृद्धि हुई। इसी तरह नवम्बर 2025 तक सडक़ हादसों में 207 लोगों ने जान गवाई। जाते हुए साल में मनियां थाने के पास भीषण हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार तीन जनों को जान गंवानी पड़ी। वजह एक तेज रफ्तार खाली डंपर ने टक्कर मार दी।

स्टेशन और बस स्टैंड मार्ग पर दौड़ रहे सैकड़ो वाहन

शहर में ज्यादातर वाहन रेलवे स्टेशन मार्ग और केन्द्रीय बस स्टैंड मार्ग पर दौड़ रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर जाम के हालात रहते हैं। केन्द्रीय बस स्टंैंड के पास निजी बसें व्यवस्था और गलत तरीके से वाहन खड़े होने यहां जाम की स्थिति रहती है। इसी तरह सर्विस लेन पर कृषि सब्जी मंडी के सामने खराब हालात हैं। इसी रोड पर आगे ओडेला रोड, राजाखेड़ा बाइपास पर भी यही हालात दिखाई देंगे। वहीं, शहर में जगदीश तिराहे से गुलाब बाग चौराहा और पैलेस रोड से स्टेशन रोड तक स्थिति बेहद खराब है। गुलाब बाग चौराहे पर तो अपने हिसाब से ही ट्रेफिक चल रहा है। ट्रेफिक प्वाइंट के सामने ही निजी बस खड़ी होती हैं और आगे से वैन संचालित होती है। जबकि यह सर्विस लेन है और इस पर भारी ट्रेफिक होने के बाद भी कोई सुधार नहीं है। हालात तब हैं जब ट्रेफिक कर्मी यहां मौजूद हैं।

- शहर में ट्रेफिक व्यवस्था सुधार के लिए ड्रोन से मैपिंग हो रही है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रहे हैं। जल्द ट्रेफिक में और सुधार करेंगे। वन-वे और नो एंट्री भी शुरू की जाएगी। जिसको लेकर व्यापारी समेत अन्य संगठनों से वार्ता करेंगे।

- कृष्णराज जांगिड़, सीओ शहर, धौलपुर

- शहर ट्रेफिक व्यवस्था सुधार के लिए हाइवे पर क्रॉसिंग को बंद किया गया। जिससे हादसे न हो। साथ ही अतिक्रमण हटवाए हैं। जल्द और सुधार करेंगे। स्पीड ब्रेकर इत्यादि भी लगवाएंगे जिससे वाहनों की स्पीड को नियंत्रण किया जा सके।

- श्रीनिधि बी टी, जिला कलक्टर धौलपुर

Published on:
16 Feb 2026 06:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर