16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैडमिंटन कोर्ट, फुटबॉल मैदान के साथ दौड़ के लिए तैयार होगा ट्रेक

– पीजी कॉलेज धौलपुर में युवाओं को मिल सकेंगी बेहतर स्पोटर््स सुविधाएं – २० लाख रुपए की लागत से आगामी तीन माह में शुरू होगा रेसिंग ट्रेक धौलपुर. जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज धौलपुर में जल्द युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां पर बैडमिंटन के दो नए कोर्ट के साथ मुख्य मैदान […]

2 min read
Google source verification
बैडमिंटन कोर्ट, फुटबॉल मैदान के साथ दौड़ के लिए तैयार होगा ट्रेक The track will be ready for running along with badminton court and football ground

- पीजी कॉलेज धौलपुर में युवाओं को मिल सकेंगी बेहतर स्पोटर््स सुविधाएं

- २० लाख रुपए की लागत से आगामी तीन माह में शुरू होगा रेसिंग ट्रेक

धौलपुर. जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज धौलपुर में जल्द युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां पर बैडमिंटन के दो नए कोर्ट के साथ मुख्य मैदान में फुटबॉल ग्राउंड के साथ दौड़ के लिए एक नया ट्रेक का निर्माण होगा। यह सबकुल आगामी तीन माह में होने की संभावना है। ट्रेक निर्माण पर करीब 20 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। ट्रेक बनने से दौड़ के लिए युवाओं को मैदान मिल सकेगा। साथ ही सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी यहां पर बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। उक्त रेसिंग ट्रेक जिले का पहला ट्रेक होगा। इससे पहले संभाग में भरतपुर मुख्यालय स्थित लोहागढ़ स्टेडियम में ट्रेक और पवेलियन स्टैंड का निर्माण हुआ था। संभाग की सेना भर्ती इसी मैदान पर होती हैं। वर्तमान में यहां पर बैडमिंटन कोर्ट और रेसलरों के लिए अलग से कैम्पस है।

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का कार्य चल रहा

कॉलेज में एक तरफ इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का कार्य चल रहा है। इसमें दो कोर्ट बनाए गए हैं। वर्तमान में फर्श पर शीट बिछाई जा रही है। बीच में कार्य बंद होने से कुछ विलम्ब हो गया था। यहां पर एक साथ दो मैच हो सकेंगे। वर्तमान में शहर में इन्दिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड में बैडमिंटन कोर्ट है। जो खेल विभाग के अंतर्गत आता है। साथ ही बड़ी फील्ड पर इंडोर मल्टीपरपज स्टेडियम भी तैयार हो रहा है। शुरुआत में कार्य मंद था लेकिन अब कार्य ने गति पकड़ ली है। इससे शहर के युवाओं को यहां पर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यह सबसे पुराना शहर का क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी मैदान है।

अभी घास का मैदान...फिरेंगे दिन

पीजी कॉलेज की मुख्य इमारत के सामने बड़ा मैदान है। पूर्व में यहां पर पशु घुस आते थे लेकिन चारदीवारी होने के बाद स्थिति सुधरी है। लेेकिन वर्तमान में इसमें घास ही घास है। साइड से कॉलेज प्रशासन इसमें पौधरोपण कार्यक्रम करवाता है। लेकिन अब इस मैदान पर रेसिंग ट्रेक के साथ फुटबॉल मैदान तैयार होने जा रहा है। ट्रेक का करीब 40 फीसदी कार्य पूर्व में हो चुका है। अब केवल ऊपरी भाग पर ट्रेक का कार्य होना है। यह कार्य मई अंत तक होने की उम्मीद है। आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं को एक नया मैदान मिल सकेगा।

जिम उपकरण चोरी होने पर स्थान बदला...

कॉलेज में पूर्व में जिम भी संचालित हुई थी। लेकिन उचित देखभाल नहीं होने से कुछ उपकरण चोरी हो गए। जिस पर जिम के उपकरणों को अब मुख्य भवन में पीछे की तरफ शिफ्ट किया है। आगामी दिनों जिम को भी शुरू किया जाएगा। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेंज में भी एक ओपन जिम है, जिसमें छात्र सुबह के समय अभ्यास करते हैं।

- कॉलेज के मैदान पर जल्द नवीन ट्रेक बनकर तैयार होगा। साथ ही फुटबॉल मैदान और दो नए बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण हो रहा है। इससे कॉलेज में अच्छे स्पोटर््स हो सकेंगे। साथ ही बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी दावेदारी हो सकेगी।

- डॉ.गिर्राज सिंह मीणा, प्राचार्य पीजी कॉलेज धौलपुर