16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल के पैसे मांगे तो सेल्समैनों से की मारपीट

– सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना dholpur, मनियां थाना क्षेत्र स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। यह घटना यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटनाक्रम को लेकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के […]

less than 1 minute read
Google source verification
पेट्रोल के पैसे मांगे तो सेल्समैनों से की मारपीट Salesmen were beaten up when they asked for petrol money

- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

dholpur, मनियां थाना क्षेत्र स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। यह घटना यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटनाक्रम को लेकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार कुछ वाहन सवार युवक पेट्रोल भरवाने के लिए एक फिलिंग स्टेशन पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद जब कर्मचारियों ने उनसे भुगतान मांगा, तो इन्होंने पैसे देने से इंकार करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने दोनों सेल्समैन के साथ हाथापाई कर दी।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के समीप ही एक ढाबा स्थित है। पेट्रोल को लेकर पंप कर्मचारियों और ढाबे से जुड़े कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि पेट्रोल के भुगतान को लेकर विवाद हुआ है। पीडि़त कर्मचारियों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।