जिले की बैंक शाखाओं में नए नोटों की किल्लत बरकरार है और लोग सुबह से ही बैंक शाखाओं में लंबी लाइन लगाकर नोटों के लिए जूझ रहे हैं।
जिले की बैंक शाखाओं में नए नोटों की किल्लत बरकरार है और लोग सुबह से ही बैंक शाखाओं में लंबी लाइन लगाकर नोटों के लिए जूझ रहे हैं।
सैंपऊ के पंजाब नेशनल बैंक में कैश बीत जाने के कारण घंटो लाइन में लगने पर भी लोगों को रकम नहीं मिल पा रही। बैंक शाखा के सामने कल सुबह से ही हजारों की तादाद में लोग लाइन में लगकर खडे रहे।
बैंक खुलने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बैंक खुलने के बाद कैशीयर के द्वारा लोगों को 24 हजार के बजाय चार हजार ही बांटे।
फिर टूटे काउंटर के शीशे
पीएनबी सैपऊ में दोपहर के समय बैंक परिसर के अंदर लोगों की भीड़ अधिक हो जाने के कारण आपस में हुई धक्का मुक्की के बाद काउंटर के शीशे टूट गए। बैंक में शीशे टूटने के बाद कुछ समय के लिए कर्मचारियों के द्वारा लेनदेन बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद पुलिस जवानों की समझा।
इसके बाद दुबारा से कैश वितरण शुरू कर दिया गया। बैंक शाखा में तीसरी बार शीशे टूटने का मामला सामने आया है।
कर्मचारी-बुजुर्ग परेशान
बैंकों में भारी अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। सरकारी कर्मचारियों व सीनियर सिटीजन को खासी परेशानी हो रही है। उन्हें तनख्वाह का पैसा भी नहीं मिल रहा है। लेनदेन करने के लिए अलग से कोई काउंटर भी नहीं है।
यही स्थिति धौलपुर शहर के बैंकों में रही बुजुर्ग दिन भर बैंकों के बाहर सडक पर कतार लगाकर खडे रहे। इसके चलते कई जगह रास्ते संकरे होने के कारण यातायात बाधित हो गया।
बैंकों की ओर से कैश नहीं आने के बारे में कोई सूचना भी नहीं दी गई। कर्मचारियों का कहना था कि घर की जरूरतें पूरी करने के लिए पैसा भी नहीं बचा है।