धौलपुर

फिर एक बार पिया घर जाने से पहले दुल्हन पहुंच गई यहां…पढि़ए खबर

राजकीय कन्या महाविद्यालय में फिर से एक बार दुल्हन पिया घर जाने से पहले परीक्षा देने पहुंची। ग्राम रसूलपुर, फिरोजाबाद की छात्रा अर्चना पुत्री हरीकिशन ने बुधवार को फेरों के बाद ससुराल जाने से पहले अपनी परीक्षा को प्राथमिकता दी।
less than 1 minute read
May 08, 2019
dholpur news dholpur
फिर एक बार पिया घर जाने से पहले दुल्हन पहुंच गई यहां...पढि़ए खबर

फिर एक बार पिया घर जाने से पहले दुल्हन पहुंच गई यहां...पढि़ए खबर
जज्बे को सलाम
धौलपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय में फिर से एक बार दुल्हन पिया घर जाने से पहले परीक्षा देने पहुंची। ग्राम रसूलपुर, फिरोजाबाद की छात्रा अर्चना पुत्री हरीकिशन ने बुधवार को फेरों के बाद ससुराल जाने से पहले अपनी परीक्षा को प्राथमिकता दी। राजकीय कन्या महाविद्यालयए धौलपुर में आयोजित बीए प्रथम वर्ष इतिहास की परीक्षा में परीक्षार्थी फेरों के बाद सीधे परीक्षा देने पहुंची। छात्रा की मंगलवार रात को ही शादी हुई है। लेकिन अपने भविष्य की खातिर छात्रा ने पिया घर जाने की अपेक्षा अपनी परीक्षा को प्राथमिकता दी है। छात्रा का कहना है कि जब तक जॉब नहीं लग जाती, वह अपनी पढ़ाई जारी रखेगी।
कनिष्ठ सहायक एवं परीक्षा प्रभारी देवेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि इससे पूर्व भी गत माह एक अन्य परीक्षार्थी मालती भी फेरों के बाद सीधी परीक्षा देनी कन्या महाविद्यालय में पहुंची थी। इस खबर को पढकऱ अर्चना में साहस जागा और वह परीक्षा देने अपने परिजनों के साथ आ गई। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रा को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

Published on:
08 May 2019 05:03 pm