धौलपुर

कारों की आमने-सामने की भिडंत में चार की मौत, अधा दर्जन घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर हुसैनपुर के निकट हुआ हादसा-दो गंभीर हालात में रैफर
less than 1 minute read
Feb 15, 2019
dholpur news dholpur
कारों की आमने-सामने की भिडंत में चार की मौत, अधा दर्जन घायल

कारों की आमने-सामने की भिडंत में चार की मौत, अधा दर्जन घायल
-राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर हुसैनपुर के निकट हुआ हादसा
-दो गंभीर हालात में रैफर
बाड़ी. धौलपुर-बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर गांव मडोना हुसैनपुर के निकट शुक्रवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। जिसमें से दो जनों को गंभीरावस्था में रैफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बसेड़ी के गांव भगवान सिंह का पुरा गांव निवासी उदयवीर कार से अपने परिजनों के साथ विशनगिरी बाबा के दर्शन कर धौलपुर जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे धौलपुर-बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 11 स्थित हुसैनपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से उदयवीर की कार जा भिड़ी। आमने-सामने की भिड़ंत में अजय सिंह(32) पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम किरावली जिला आगरा एवं उदय वीर(56) पुत्र चंद्रभान निवासी भगवान सिंह का पुरा व चन्द्रशेखर(40) पुत्र रमेशराठौर, निवासी शाहगंज आगरा की मौके पर ही मौत गई। जबकि अस्पताल के रास्ते में नईम बेगम पत्नी शमीम निवासी बाड़ी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों गाडिय़ों में फं से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में रोज पुत्री राजू, नेहा पुत्री राजू, तान्या पत्नी कयूम, रवि प्रताप पुत्र उदय वीर, माया देवी पत्नी उदय वीर एवं कुसुमा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय अस्पताल धौलपुर के ट्रोमा वार्ड में उपचार जारी है। जिनमें से नेहा और रवि प्रताप को गंभीरावस्था में आगरा रैफर किया गया है।

Published on:
15 Feb 2019 10:05 pm