धौलपुर

पंचकल्याणक महोत्सव आत्म से परमात्मा बनने की प्रकिया: विनय सागर

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति कल्याण महोत्सव का आयोजन पूरनचंद जैन मनोज कुमार जैन एवं सकल जैन समाज धौलपुर की ओर से श्री 1008 चन्द्र प्रभु जैन मंदिर औद्योगिक क्षेत्र रीको में संत 108 जैन मुनि विनय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।

less than 1 minute read

-13 से 17 दिसम्बर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

धौलपुर. 13 से 17 दिसम्बर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति कल्याण महोत्सव का आयोजन पूरनचंद जैन मनोज कुमार जैन एवं सकल जैन समाज धौलपुर की ओर से श्री 1008 चन्द्र प्रभु जैन मंदिर औद्योगिक क्षेत्र रीको में संत 108 जैन मुनि विनय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। संत विनय सागर ने कहा पंच कल्याणक महोत्सव जैन समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महोत्सव है। यह आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया कि महोत्सव है। उन्होंने धौलपुर वासियों महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन के अनुसार प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अजय भैया,जगदीश जैन मुरैना, संजय जैन मुरैना के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन के अन्तर्गत जुलूस, शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 दिसंबर को ध्वजारोहण, गर्व कल्याणक, रात्रि को भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित धार्मिक आयोजन, 14 को जन्मकल्याणक शोभा यात्रा, रात्रि को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, 15 दिसंबर को तप कल्याणक, शाम को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, 16 को ज्ञान कल्याणक, 17 को मोक्ष कल्याणक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों सुबह 6 बजें से रात्रि 10 बजे तक जैन मंदिर रीको में होंगे। इस अवसर पर जैन समाज के कोषाध्यक्ष पवन जैन, जैन समाज के उपाध्यक्ष प्रवास जैन, समाजसेवी प्रदीप कुमार जैन, समाजसेवी सुभाष जैन, सुशांत जैन, जगदीश प्रसाद जैन, दीपेश जैन आदि मौजूद रहे।

Published on:
12 Dec 2024 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर