
- महाशिवरात्रि लक्खी मेले की तैयारी डीएम व एसपी ने लिया जायजा
dholpur, सैंपऊ कस्बे के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन से आयोजित होने वाले लक्खी मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने मंदिर पर पहुंचकर मेले की तैयारी व्यवस्था का जायजा लिया है।
अधिकारियों ने शिवालय में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मेला १४ से प्रारंभ होगा।इसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए गर्भ गृह के सभी गेटों से व्यवस्था रहेगी। मंदिर में प्रवेश के लिए मुख्यत: कावडिय़ों के लिए उत्तरी द्वार और अन्य श्रद्धालुओं के लिए पूर्वी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। दक्षिणी द्वार से निकास रहेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा पानी आदि की व्यवस्था का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा।
जेबतराशी वालों पर रहेगी पैनी नजर
एसपी ने बताय कि गर्भ ग्रह में होने वाली जेबतराशी और चैन स्नैचिंग की घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजामात करने की बात कही है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बाइपास पर ही पार्किंग रहेगी। ताकि वाहनों के अंदर प्रवेश से आवागमन में लोगों को असुविधा न हो वही बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लिए इंतजामातों को लिए नगर पालिका प्रशासन जुटा हुआ है। मंदिर में उमडऩे वाली भारी भीड़ को लेकर डीएम ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु मंदिर में शांति व्यवस्था के साथ शिव दर्शन कर मेंले का आनंद ले। इस दौरान प्रशिक्षु आईएफएस प्रतीक्षा काले, एसडीएम बंशीधर योगी, तहसीलदार प्रवीण गुप्ता, सीओ अनूप यादव, अधिशासी अधिकारी भगत सिंह, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाह, कूकरा सरपंच केके शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
13 Feb 2026 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
