13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 10th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में डमी कैंडिडेट पकड़ा, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा; ऐसे हुआ खुलासा

RBSE 10th Exam 2026: राजस्थान के धौलपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन डमी कैंडिडेट पकड़ा गया, जो दोस्त की जगह अंग्रेजी का पेपर देने आया था।

2 min read
Google source verification
Dummy candidate caught

Photo: AI generated

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के तगावली में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्र पकड़ा गया। बड़ी बात ये है कि दोस्ती निभाने के चक्कर में ना​बालिग डमी परीक्षार्थी बनकर पेपर देने आया। लेकिन, यह कदम अब उसके लिए भारी पड़ गया है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को जिले 88 परीक्षा केन्द्रों पर 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने कड़ी व्यवस्था भी की गई थीं। लेकिन, पहले ही दिन धौलपुर के तगावली परीक्षा केंद्र पर एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा गया। तगावली परीक्षा केन्द्र के दौरान तैनात शिक्षक ने डमी परीक्षार्थी को पकड़ा है। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान पहचान उजागर होने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे पकड़ा गया डमी परीक्षार्थी

तगावली परीक्षा केंद्र पर शिक्षक को एक परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह हुआ। जब प्रवेश पत्र में लगी फोटो से मिलान किया तो काफी अंतर नजर आया। वहीं, छात्र के हस्ताक्षर की जांच की तो शक और गहरा गया। इसके बाद डमी परीक्षार्थी से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें नाबालिग ने बताया कि वह दोस्त की जगह परीक्षा देने आया है।

थानाधिकारी बोले- मामले की जांच जारी

कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया डमी कैंडिडेट मूल अभ्यर्थी का पड़ोसी है और दोस्ती निभाने के चक्कर में वह परीक्षा देने आ गया था। फिलहाल मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। बोर्ड के नियमों और विधिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कुल 88 परीक्षा केन्द्र बनाए

माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर धौलपुर जिले में कुल 88 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 60 परीक्षा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में तो 28 परीक्षा केन्द्र शहरी क्षेत्र में हैं। जिनमें कुल 39 हजार 943 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान 22 हजार 385 परीक्षार्थी 10वीं में तो 17 हजार 558 सीनियर सेकंडरी की परीक्षा देंगे। विभाग ने 88 परीक्षा केन्द्रों में 9 निजी स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।