13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

66 कन्याओं की शादी का साक्षी बनेगा तीर्थराज मचकुंड

11 मार्च को आयोजित होगा 8वां सामूहिक विवाह समारोह – मचकुंड पर अब तक 511 कन्याओं का हो चुका विवाह धौलपुर. चंबल अंचल और उसके आसपास के जिलों की अनाथ, बेहद गरीब और बेसहारा कन्याओं के हाथ पीले करने का वीणा उठाने वाले धौलपुर के मूल निवासी समाजसेवी अनिल अग्रवाल 11 मार्च 2026 को तीर्थराज […]

less than 1 minute read
Google source verification
66 कन्याओं की शादी का साक्षी बनेगा तीर्थराज मचकुंड Tirtharaj Machkund will witness the marriage of 66 girls

11 मार्च को आयोजित होगा 8वां सामूहिक विवाह समारोह

- मचकुंड पर अब तक 511 कन्याओं का हो चुका विवाह

धौलपुर. चंबल अंचल और उसके आसपास के जिलों की अनाथ, बेहद गरीब और बेसहारा कन्याओं के हाथ पीले करने का वीणा उठाने वाले धौलपुर के मूल निवासी समाजसेवी अनिल अग्रवाल 11 मार्च 2026 को तीर्थराज मचकुंड धौलपुर पर 8वां सामूहिक विवाह समारोह करने जा रहे हैं। जिसमें तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जाएगा। जिनमें 10 मुस्लिम, 10 सिख और 46 हिंदू धर्म की कन्याएं शामिल हैं। विवाह समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड धौलपुर पर इन कन्याओं को शगुन स्वरूप शादी के लिए लहंगा, ओढऩी, चुनरी आदि वस्त्र भेंट किए गए। जिन्हें ये शादी समारोह के दौरान पहनेंगी।

कन्याओं को जेवर से अधिक हरेक सामान

समाजसेवी अनिल अग्रवाल विवाह समारोह में सभी कन्याओं को अपनी ओर से वस्त्र, बेड, अलमारी सहित गृहस्थी का पूरा सामान और सोने चांदी के जेवरात उपहार स्वरूप देते हैं। बता दें कि समाजसेवी अग्रवाल अब तक इस तरह के 7 सामूहिक विवाह समारोह कर चुके हैं। जिनमें कुल 511 अनाथ, गरीब और बेसहारा कन्याओं के विवाह कर चुके हैं। ये उनका 8 वां विवाह समारोह है। वह मूलत बजरिया धौलपुर के निवासी हैं। जो वर्तमान में वैशाली नगर जयपुर में रहते हैं। खास बात ये है कि विवाह के बाद भी वह जोड़े को मदद करते हैं।

शगुन में कपड़े किए भेंट

समाजसेवी अग्रवाल ने बताया कि 11 मार्च को तीर्थंराज मचकुंड धौलपुर पर 8 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की 66 कन्याओं का विवाह किया जाएगा। कन्याओं को शगुन के कपड़े भेंट करते समय लाडली जगमोहन मंदिर मचकुंड के महंत कृष्णदास, राजीव सिंघल, धर्मेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।