धौलपुर

पटवारियों ने अधिकारियों पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

राजस्थान पटवार संघ का विरोध प्रदर्शन छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन dholpur, बाड़ी. राजस्थान पटवार संघ ने तहसील कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। तहसील के पटवारी और गिरदावरों ने आरोप लगाया कि उन […]

1 minute read

राजस्थान पटवार संघ का विरोध प्रदर्शन

छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

dholpur, बाड़ी. राजस्थान पटवार संघ ने तहसील कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। तहसील के पटवारी और गिरदावरों ने आरोप लगाया कि उन पर किसान रजिस्ट्रेशन कार्य को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मार्च महीने में वसूली का काम पहले से ही पेंडिंग चल रहा है। ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिवस में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समस्त पटवारी कार्य बहिष्कार करेंगे।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में हालात यह हैं कि बाड़ी में 45 सर्किल हैं, जबकि केवल 18 पटवारी ही कार्यरत हैं। ऐसे में एक पटवारी को तीन हल्का का काम दे रखा है। फिर भी अधिकारी उनको अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं और हर महीने वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो रहा। फरवरी महीने का भुगतान अभी तक पेंडिंग है।

ऐसे में समस्त पटवारी मानसिक रूप से परेशान हैं। जिसको लेकर अब गिरदावर संघ और पटवार संघ दोनों की सहमति से तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा है साथ में चेतावनी दी है कि यदि दो दिवस में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बेकार बहिष्कार करेंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान राजस्थान पटवार संघ के महामंत्री रामनिवास भोंदू, उपाध्यक्ष सुनीता मीणा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, संगठन मंत्री हरविंदर सिंह गुर्जर, संयुक्त मंत्री हरिओम सिंह, मनफूल चौधरी, सुरेश गोदारा, दीपक गौड़, नवीन कुमार, अन्नू कुमारी, विश्वेन्द्र सिंह, अमित कुमार, अरुण कुमार के साथ गिरदावर संघ के लोकेंद्र चौधरी, मोहम्मद सईद, विजेंद्र गोयल, हरदेश पाठक, पिंकी मीणा, मनीष चन्देलवाल, सुनील परमार, जितेंद्र मीणा, अमर सिंह मीणा, खगेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Published on:
11 Mar 2026 06:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर