
धौलपुर. दुनिया में नशे का कारोबार जिस तेजी से बढ़ रहा है, उस पर नकेल कसने के लिए एजेंसियों को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। पूर्वी राजस्थान के यूपी और एमपी बॉर्डर की सीमा से सटे धौलपुर जिले में भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से पनपा है तो पुलिस ने फिर अपनी ताकत झोंक कर कई तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला है और करोड़ों रुपए के मादक पदार्थों को जब्त किया है।सर्वाधिक मादक पदार्थ गांजा अव्वल है। इसकी वजह यह अन्य मादक पदार्थ स्मैक, चरस और हेरोइन इत्यादि से सस्ता होना है और आसानी से उपलब्धता है।
पुलिस ने जनवरी से अगस्त माह तक विशेष अभियान चलाकर करीब 3.50 करोड़ रुपए से अधिक का मादक पदार्थ अलग-अलग स्थानों से जब्त किया है। इसमें एक कंटेनर से पुलिस और अन्य एजेंसी ने हाइवे 44 पर रुकवा कर पकड़ा। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ की सप्लाई हो रही थी। कंटेनर से पुलिस ने 541 ग्राम गांजा और 1101.25 किलोग्राम डोडा चूरा को जब्त किया है। यह कार्रवाई हाल के दिनों में बड़ी कार्रवाई में से एक रही है। जबकि बीते साल इसी दौरान करीब 6 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ पुलिस ने जब्त किया था। इसमें सभी गांजा शामिल था।
नशे का रुट 11बी हाइवे...
जिले में अमूमन मादक पदार्थ ट्रक या फिर अन्य नशे तस्करों की कोरियर (एकल व्यक्ति) से पहुंचता है। इसमें दक्षिण या फिर एमपी की तरफ से आने वाले भारी वाहन चालक यहां अपने सप्लायर्स को चोरी छिपे खैप पहुंचाते हैं। साथ ही रास्ते में ढाबों पर भोजन करने के दौरान सप्लायर्स को पैकेट्स थमा दी जाती है। जिले में एनएच 44 के साथ बड़ा रुट है तो 11बी हाइवे है जो करौली को कनेक्ट करता है। इस मार्ग पर करौली की तरफ से मादक पदार्थ की अवैध सप्लाई सरमथुरा के रास्ते बाड़ी और धौलपुर तक पहुंचती है। करौली मादक पदार्थ की सप्लाई का हाल के दिनों में बड़ा केन्द्र बना है। यहां से जयपुर तक सप्लाई होती है। करौली के हिंडौन सिटी इलाके में एमपी के रतलाम समेत अन्य इलाकों से अलग-अलग तरीके से तस्कर सप्लाई भेजते हैं।
गांजा और अफीम के पौधे की अधिक पकड़े
पुलिस कार्रवाई में गांजा और अफीम के पौधे अधिक पकड़ में आए हैं। गांजा नशे की दुनिया में सस्ता नशा है। कोतवाली पुलिस ने 345 ग्राम 770 मिलीग्राम गांजा, निहालगंज 541 ग्राम, सैंपऊ 418 ग्राम, दिहौली 2361 किलोग्राम, मनियां 217 ग्राम, राजाखेड़ा 121.431 किलोग्राम, बाड़ी 1530 किलोग्राम, सरमथुरा 1544 किलोग्राम, बाड़ी सदर 2053 किलोग्राम और आंगई पुलिस थाने ने 517 ग्राम जनवरी से अगस्त तक की कार्रवाई में जब्त किया है।
- मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें अच्छी सफलता भी मिली है। करोड़ों रुपए का मादक पदार्थ जब्त कर कई तस्कर गिरफ्तार किए हैं। यह अभियान निरंतर जारी है। साथ ही पुलिस की टीम कॉलेज और स्कूलों में साइबर सुरक्षा के साथ मादक पदार्थ से जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर भी युवाओं को जागरुक कर रहे हैं।
- विकास सांगवान, पुलिस अधीक्षक धौलपुर
मादक पदार्थों के खिलाफ थानावार कार्रवाई
थाना गिरफ्तार मादक पदार्थ कीमत
कोतवाली 04 गांजा व स्मैक 20,1700 रुपए
निहालगंज 04 गांजा, डोडा,चूरा 1.65 करोड़
सैंपऊ 01 गंाजा 20,900 रुपए
दिहौली 02 गांजा 1.18 लाख
मनियां 02 गांजा, डोडा, अफीम 1.93 लाख
राजाखेड़ा 05 गांजा 60.71 लाख
बाड़ी 04 गांजा 7600 हजार
बसेड़ी 05 गंाजा 4.32 लाख
सरमथुरा 05 गांजा/स्मैक 72.77 लाख
बाड़ी सदर 02 गांजा 1.02 लाख
आंगई 02 गांजा 25850 रुपए
(नोट: जनवरी से अगस्त माह 2026 की कार्रवाई)
-----------
साल 2025 में जनवरी से अगस्त तक कार्रवाई
थाना गिरफ्तार मादक पदार्थ कीमत
कोतवाली 02 गांजा 1.17 लाखनिहालगंज 01 गांजा 1.11 लाख
राजाखेड़ा 01 गांजा 1.87 लाखबाड़ी 03 गांजा 1.09 लाख
कंचनपुर 01 गांजा 11,150 रुपएनादनपुर 01 गांजा 64 हजार
(नोट: जनवरी से अगस्त माह 2025 की कार्रवाई)