धौलपुर

Dholpur: आन्दोलन व निकाय चुनाव पुलिस के लिए बना चुनौती, गली-गली में रातभर गूंजे सायरन

जिले के सरमथुरा कस्बे में धौलपुर करौली टाइगर अभ्यारण्य के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। पुलिस की दर्जनभर टीमें शहर की गली-गली में सघन गश्त कर लोगों को विश्वास कायम करने में जुटी है।
2 min read
Dholpur news
सरमथुरा कस्बे में गस्त करती पुलिस की टीम

Dholpur, सरमथुरा. धौलपुर करौली टाइगर अभ्यारण्य के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। पुलिस ने निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। पुलिस की दर्जनभर टीमें शहर की गली-गली में सघन गश्त कर लोगों को विश्वास कायम करने में जुटी है। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को भरोसा दिलाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने शहर में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया।

डीएसपी दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सरमथुरा में मतदाताओं को भयमुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में सरमथुरा सहित नादनपुर, आंगई, सोनेगुर्जा व बसईडांग पुलिस थाने की विभिन्न टीमें रातभर शहर की गलियों में गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शहर में किसी ने उपद्रव किया तो खैर नही है। डीएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी,दबाव, विवाद या असामाजिक गतिविधि को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

पुलिस ने शहर में मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए फ्लैगमार्च किया और मतदाताओं को निर्भीक होकर बिना दबाव के भयमुक्त मताधिकार का संदेश दिया। चुनाव को लेकर पुलिस की सक्रियता से आमजन में उपद्रवियों के खिलाफ साफ संदेश देने की कोशिश की गई है।

-25 वार्डों में 119 आवेदन, 18 निरस्त, 96 कंडीडेट बचे

सरमथुरा निकाय चुनाव में 25 वार्डों में 119 प्रत्याशियों ने आवेदन किया गया था। मंगलवार को स्कूटनी के बाद 18 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सरमथुरा निकाय चुनाव में 25 वार्डों में 101 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है वही 96 कंडीडेट बचे है। हालांकि अधिकांश वार्डों में भाजपा व कांग्रेस का निर्दलीय खेल बिगाड रहे हैं। निर्दलीयों को लेकर दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी चिंतित हैं।

Updated on:
02 Sept 2026 06:38 pm
Published on:
02 Sept 2026 06:38 pm