धौलपुर

Dholpur: पुलिया एवं रपटों पर आमजन की आवाजाही पर रहेगी बंद

जिले में मानसून को देखते हुए जोखिम भरे पुलिया, रपटों पर आमजन की आवाजाही पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं।
2 min read
Dholpur news
धौलपुर. अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त जिला कलेक्टर

धौलपुर. मानसून को देखते हुए जोखिम भरे पुलिया, रपटों पर आमजन की आवाजाही पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर कलक्ट्रेट सभागार मे साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को जिले मे सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति रखने, आमजन की विद्युत संबंधी समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सभी विभाग लक्ष्यानुसार पौधारोपण कर मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएमएचओ को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु तैयारियां किए जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के संबंध मे सतर्क व सक्रिय रहकर कार्य करते हुए विभागीय कार्मिकों द्वारा व्यापक रूप से एंटी लार्वा गतिविधियां संपादित करवाएं। साथ ही नगर परिषद जल भराव क्षेत्रों में फॉगिग कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल की समय समय पर गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टलए जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

परिवादों का तर्कसंगत करें समाधान

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित एवं तर्कसंगत समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाए। आयोजन से जु?े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठकए पेयजलए टेन्टए साउंड सिस्टमए निमंत्रण पत्रए सुरक्षाए बैरिकेडिंगए परैड सहित सभी तैयारियों की पूर्व समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वितरित की जाने वाली मिठाई का रसद विभाग की ओर से टेस्टिंग करवाकर ही वितरित किया जाए। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 14 और 15 अगस्त को सभी राजकीय भवनों व प्रमुख चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए। राष्ट्रीय पर्व तथा इसकी पूर्व संध्या पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आवेदन भिजवाना सुनिश्चित करें।

आवटिंत लक्ष्यों के तहत उपलब्धि अर्जित करें

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सूत्रवार एवं विभागवार समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बंधित सूत्रों में आवटिंत लक्ष्यों के तहत उपलब्धि अर्जित करें। बीस सूत्रीयए जिलाए राज्य सेक्टरए केन्द्र और वाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति मे लक्ष्य प्राप्त नहीं कर रहे विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस विभाग को जो लक्ष्य दिए गए है उनको पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने 20 सूत्री में बीए सी और डी श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को हर हाल में ए श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
21 Jul 2026 06:30 pm
Published on:
21 Jul 2026 06:30 pm