22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता युवती को तलाशते हुए राजस्थान पहुंची बिहार पुलिस, निकली 2 महीने की गर्भवती, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद की थी शादी

महाराष्ट्र के पुणे में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद बिहार की युवती ने राजस्थान के युवक से शादी कर ली। युवती के लापता होने पर दर्ज अपहरण के मामले में बिहार पुलिस उसे तलाशते हुए धौलपुर के सैंपऊ पहुंची।
2 min read
Google source verification
woman and police Image

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Social Media Friendship Story: महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गए धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र निवासी एक युवक की सोशल मीडिया के जरिए बिहार की एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद दोनों मिले और शादी कर साथ रहने लगे। युवती करीब दो महीने की गर्भवती है। इसी बीच युवती के परिजनों ने बिहार में उसके अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। मामले की जांच करते हुए बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस युवती की तलाश में राजस्थान के सैंपऊ पहुंची और उसे दस्तयाब कर लिया।

उधर थाने लाने के बाद महिला शौचालय गई जहां वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने शौचालय का फाइबर गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब दो महीने की गर्भवती है।

जानकारी के अनुसार सैंपऊ क्षेत्र निवासी युवक करीब एक साल पहले पुणे की एक फैक्ट्री में काम करने गया था। वहीं उसकी बिहार के भागलपुर जिले की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही और बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। युवती बिहार से पुणे पहुंच गई, जहां दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने लगे।

इसी दौरान युवती के घर से लापता होने पर उसके परिजनों ने सुल्तानगंज थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद बिहार पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। लोकेशन के आधार पर सुल्तानगंज थाने के एएसआई रूपेश कुमार एक महिला कांस्टेबल के साथ सैंपऊ पहुंचे और युवती को दस्तयाब कर थाने लेकर आए।

बयान दर्ज कराने बिहार ले गई पुलिस

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बिहार पुलिस युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए अपने साथ बिहार ले गई। बताया गया कि थाने में महिला को भोजन कराया गया। उसने चावल खाने की इच्छा जताई, लेकिन उपलब्ध नहीं होने पर उसे बिस्कुट और चिप्स दिए गए। महिला ने कथित पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई है।

थाने में बेहोश होने से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित पत्नी को करीब नौ दिन पहले पुणे से अपने गांव लेकर आया था। दोनों गांव में साथ रह रहे थे। सोमवार को बिहार पुलिस गांव पहुंची और महिला को दस्तयाब कर थाने ले आई। इसी दौरान महिला शौचालय में बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला को मिर्गी के दौरे भी आते हैं।