धौलपुर

Railway Decision : रक्षाबंधन पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों का सफर होगा आसान, जानें ट्रेनों के नाम

Railway Decision : रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
2 min read
railway decision rakshabandhan special trains dholpur passengers happy
Railway Decision : AI से बना फोटो

Railway Decision : रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रमुख शहरों एवं गंतव्यों के बीच अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा रहे। जानें ट्रेनों के नाम।

पीआरओ ने बताया कि ट्रेन संख्या 01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन होगा। उक्त ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। इसका ठहराव दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसी कला और निजामुद्दीन स्टेशन पर रहेगा। ट्रेन झांसी की तरफ धौलपुर स्टेशन पर 14.10 बजे पर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01902 (हजरत निजामुद्दीन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) 27 व 28 अगस्त को चलेगी। निजामुद्दीन से ट्रेन धौलपुर 00.18 मिनट पर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 01903 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी हजरत निजामुद्दीन) ट्रेन 26 से 30 अगस्त तक चलेगी। उक्त ट्रेन झांसी की तरफ से धौलपुर स्टेशन 22.28 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01904 (हजरत निजामुद्दीन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) 27 व 31 अगस्त तक चलेगी। इस ट्रेन का धौलपुर स्टेशन पर 10.40 पर ठहराव रहेगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 01913/01914 (खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन) 26 व 28 और 30 अगस्त को संचालित होगी। यह ट्रेन खुजराहो स्टेशन से धौलपुर स्टेशन पर ठहराव 1.30 पर रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 019314 (हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो) 27, 29 एवं 31 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से धौलपुर स्टेशन पर 16.10 बजे पहुंचेगी।

कठुआ स्टेशन पर अब भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव

जोधपुर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी प्रतिदिन एक्सप्रेस का शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव स्वीकृत किया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 28 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन के स्टेशन पर सुबह 4.40 बजे पहुंचने और 4.42 बजे रवाना होने का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस का उक्त स्टेशन पर ठहराव 23 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह ट्रेन शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर सुबह 10.01 बजे पहुंचेगी और 10.03 बजे रवाना होगी।

Updated on:
25 Aug 2026 05:59 pm
Published on:
25 Aug 2026 04:44 pm