धौलपुर

Dholpur: दूल्हे ने फेरों के बाद दुल्हन को ले जाने से किया इंकार, दुल्हन भी तगड़ी निकली, किया ऐसा काम..हाथ जोड़कर ले गया

Groom Bride Dispute: लेकिन बारात विदाई से ठीक पहले बड़ी बहन के दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इंकार कर दिया।
less than 1 minute read
May 02, 2025
Feature image
bride demo pic

Dholpur News: खबर राजस्थान के धौलपुर जिले से है। जिले में भी आखातीज यानी बुधवार को बड़ी संख्या में शादियां हुई। ऐसे में सैपऊ इलाके में हुई दो बहनों की शादी में कुछ बवाल भी मचा। मामला ज्यादा बिगड़ा तो थाने से पुलिस की दो जीपें भरकर आई और उसके बाद पुलिस ने अपने तरीके से मामला सैटल किया। थोड़े विवाद के बाद ही सही दुल्हन बनीं दोनों बहनें विदा हो गई।

दरअसल इलाके में रहने वाली दो बहनों की एक साथ शादी थी। दो बारात नजदीक के गांव से ही आई थीं। लेकिन बारात विदाई से ठीक पहले बड़ी बहन के दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इंकार कर दिया। दहेज के सामान को उसने घटिया बताया और कहा कि जब तक अच्छा सामान नहीं दोगे बेटी को नहीं ले जाएंगे। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

पिता ने पहले तो छोटी बहन को विदा किया और उसके बाद बड़ी बेटी के दूल्हे को घर के बाहर ही खंभे से बांध दिया। उसके बाद हाथापाई भी कर ली। दूल्हे के परिजनों ने विरोध किया तो उनका विरोध भी दबा दिया गया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो थाने से दो जीपें भरकर विवाह स्थल पर पहुंची। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। तब जाकर बारात विदा हो सकी और दुल्हन अपने ससुराल के लिए रवाना हुई।

Published on:
02 May 2025 08:28 am