धौलपुर

गमगीन माहौल में संदीप को दी विदाई, 8 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

नागौर से हार्डकोर अपराधी लुक्का गुर्जर को पेशी पर लाते समय दौसा जिले में हाइवे संख्या 21 पर बुधवार को हुए हादसे में धौलपुर के पुलिस चालक संदीप शर्मा की मृत्यु हो गई थी। पुलिस चालक का देर रात जयपुर एसएमएस से शव धौलपुर पहुंचा। गुरुवार को पुलिस सम्मान के साथ चंबल नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। संदीप को उसके 8 वर्षीय पुत्र विवेक ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन, साथी और अन्य लोगों की आंखें झलक गईं।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 7:26 PM IST
गमगीन माहौल में संदीप को दी विदाई, 8 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि Sandeep was given a farewell in a sad atmosphere, his 8 year old son lit the funeral pyre

- पुलिस चालक संदीप शर्मा को एसपी समेत जिलेभर के पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

- खबर सुन पत्नी की बिगड़ी तबीयत, आगरा निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

- दौसा जिले में हुए हादसे के दौरान चालक की मृत्यु का मामला

धौलपुर. नागौर से हार्डकोर अपराधी लुक्का गुर्जर को पेशी पर लाते समय दौसा जिले में हाइवे संख्या 21 पर बुधवार को हुए हादसे में धौलपुर के पुलिस चालक संदीप शर्मा की मृत्यु हो गई थी। पुलिस चालक का देर रात जयपुर एसएमएस से शव धौलपुर पहुंचा। गुरुवार को पुलिस सम्मान के साथ चंबल नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। संदीप को उसके 8 वर्षीय पुत्र विवेक ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन, साथी और अन्य लोगों की आंखें झलक गईं। इससे पहले पुलिस चालक संदीप को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान समेत अन्य जिलेभर के पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। साथ ही तीन राउंड पुलिस जवानों ने फायरिंग कर सलामी दी।

वहीं, सुबह करीब छह बजे परिजन व अन्य लोग मोर्चरी पहुंच गए। यहां पर पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने नाखुशी जताई और शव लेने से इनकार कर दिया। जिस पर एएसपी मुख्यालय मनोज शर्मा, सीओ शहर मुनेश मीणा और निहालगंज थाना प्रभारी प्रमेन्द्र रावत पहुंचे और समझाइश की। जिस पर आधा दर्जन लोग मांगों को लेकर एसपी सांगवान से कार्यालय में मिले। उन्होंने घटना के लिए सरकार से आर्थिक सहायता, शहीद का दर्जा देने, लम्बी ड्यूटी में दो चालक नहीं भेजने के मामले कार्रवाई करने और बच्चों के भविष्य समेत अन्य मांगें रखी। जिस पर दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ।

पत्नी की बिगड़ी हालत, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल

उधर, पुलिस चालक संदीप शर्मा की पत्नी राधा को घटना की जानकारी होने पर देर रात तबीयत बिगड़ गई। जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल हालग गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप की मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी डिप्रेशन में चली गई। संदीप के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 13 वर्षीय दीपिका और छोटा पुत्र विवेक है।

Updated on:
4 Sep 2025, 7:26 PM IST
Published on: