धौलपुर

धौलपुर: भरी पंचायत में सरपंच पति की गोलियों से भूनकर हत्या, लोग देखते रह गए- आरोपी फरार

धौलपुर: भरी पंचायत में सरपंच पति की गोलियों से भूनकर हत्या, लोग देखते रह गए- आरोपी फरार
less than 1 minute read
May 22, 2019
dholpur firing

धौलपुर।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के गुरुवार को घोषित हो रहे नतीजों से ठीक पहले धौलपुर में सरपंच पति की हत्या की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। ज़िले के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव खनपुरा में एक पंचायत के दौरान सरपंच पति को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सन्न रह गए।

ये हुई वारदात
दरअसल, राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव खनपुरा में तलाक के मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। यहां एक शख्स ने खूडिला ग्राम पंचायत के सरपंच पति संतोष शर्मा पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। संतोष की ह्त्या करते आरोपी मौके से भाग निकलने में भी कामयाब हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।

दिनदहाड़े हुई सरपंच पति की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। गोली मारने के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा इस बारे में पुलिस सरपंच व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी पूछताछ कर रही है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Published on:
22 May 2019 03:11 pm