धौलपुर

हत्या प्रयास मामले में दो पक्षों के सात आरोपित गिरफ्तार

कंचनपुर थाना पुलिस ने एक महीने पूर्व गांव बदरेठा में दो पक्षों के बीच हुए लाठी-भाटा जंग और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त घटना में जहां एक पक्ष की एक महिला के पैर में गोली लगी थी। वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुआ था।

less than 1 minute read

एक महीने पहले बदरेठा गांव में हुआ था पथराव और फायरिंग

dholpur, कंचनपुर थाना पुलिस ने एक महीने पूर्व गांव बदरेठा में दो पक्षों के बीच हुए लाठी-भाटा जंग और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त घटना में जहां एक पक्ष की एक महिला के पैर में गोली लगी थी। वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुआ था।

थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि 11 नवंबर को गांव बदरेठा में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उक्त झगड़े में एक पक्ष की महिला रामबेटी के पैर में गोली लगी थी। वहीं दूसरे पक्ष के अधेड़ अतरा के सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रफर किया गया था।

एएसआई फतेह सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों पक्षों के दर्ज किए गए मामले के आधार पर हत्या के प्रयास में फरार चल रहे सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से एक 12 बोर की बंदूक के साथ वारदात में शामिल लाठियां बरामद की हैं।गिरफ्त में आए आरोपियों में एक पक्ष के आरोपी भूरा पुत्र भोगीराम कुशवाहा, रामफूल पुत्र भोगीराम कुशवाहा, जगदीश पुत्र कुंवर सिंह कुशवाहा, वीरी पुत्र हाकिम सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष के अवधेश पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, अजय पुत्र कृष्णा कुशवाहा और जोगेश पुत्र अतर सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल पूरणमल, सुरेंद्र, चरन सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और करण सिंह का विशेष सहयोग रहा है।

Published on:
08 Dec 2025 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर