धौलपुर

शरद महोत्सव: 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में पृथ्वी रही विजेता

शरद महोत्सव 2024 में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भागीदारी निभाई।

less than 1 minute read

धौलपुर. शरद महोत्सव 2024 में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भागीदारी निभाई।

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने बताया कि शरद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में पृथ्वी पाराशर विजेता सीनियर वर्ग में रितु विजेता रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में श्रेष्ठ पाराशर विजेता व भूरा उप विजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में हर्षित परमार विजेता व निशांत शर्मा को विजेता रहे। सभी विजय प्रतिभागियों को नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा व सभापति नगर परिषद सिंह ने बधाई दी। प्रतियोगिता के निर्णायक अनिल मिश्रा, अजय बघेल, विमल शर्मा, रश्मि राय, पूजा नरसल, सौरभ गुर्जर, रूप सिंह व चंद्रभान चौधरी रहे। वहीं, 28 नवम्बर को सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का बालक बालिका जूनियर सीनियर वर्ग में आयोजन किया जाएगा।

Published on:
27 Nov 2024 06:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर