धौलपुर

पेड़ के नीचे सोया और फिर नहीं जागा

समीपवर्ती जाटोली गांव के बकायेनकापुरा ढाणी निवासी एक व्यक्ति की अधिक शराब सेवन से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 26, 2019
dholpur news dholpur
पेड़ के नीचे सोया और फिर नहीं जागा

पेड़ के नीचे सोया और फिर नहीं जागा
अधिक शराब सेवन से व्यक्ति की मौत
धौलपुर. समीपवर्ती जाटोली गांव के बकायेनकापुरा ढाणी निवासी एक व्यक्ति की अधिक शराब सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने राजाराम कुशवाह शराब सेवन का आदि था। वह सोमवार रात को घर से निकला था। इस दौरान बस स्टैण्ड के पास पानी की टंकी में से पानी पीकर शराब अधिक पीने के कारण वह एक पेड़ के नीचे सो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने भी अधिक शराब सेवन करना बताया, इस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है।

Updated on:
26 Mar 2019 01:02 pm
Published on:
26 Mar 2019 01:02 pm