बाड़ी. शहर में अपना घर आश्रम की सोमवार को शुरुआत की गई है। अपना घर आश्रम अध्यक्ष कमलेश गर्ग और संरक्षक सुनील गर्ग ने 20 आश्रितों का माला पहनाकर स्वागत किया। इन बेसहारा लोगों को भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम से विनोद खंडेलवाल राष्ट्रीय संयोजक द्वारा लाया गया है।
अपना घर आश्रम की शुरुआत, भरतपुर से 20 बेसहारा लोगों को किया शिफ्ट
वृद्धों के साथ मानसिक विमंदित व असहाय लोगों को जाएगा रखा
अपना घर की महिलाओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
बाड़ी. शहर में अपना घर आश्रम की सोमवार को शुरुआत की गई है। अपना घर आश्रम अध्यक्ष कमलेश गर्ग और संरक्षक सुनील गर्ग ने 20 आश्रितों का माला पहनाकर स्वागत किया। इन बेसहारा लोगों को भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम से विनोद खंडेलवाल राष्ट्रीय संयोजक द्वारा लाया गया है।
बाड़ी आश्रम के उपाध्यक्ष मनोज मोदी ने बताया कि भरतपुर में डॉ. बीएम भारद्वाज अपना घर आश्रम चलाते है। आश्रम में प्रदेशभर से असहाय और बेसहारा लोगों को रखकर उनकी सेवा की जाती हैं। भरतपुर के अपना घर आश्रम से प्रेरित होकर बाड़ी में तुलसी वन रोड रोड पर अपना घर आश्रम की नई शाखा खोली गई है।
आश्रम संरक्षक सुनील गर्ग ने बताया कि आश्रम में वह सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जो घर में दी जाती है। आश्रम में उन सभी लोगों को जगह दी जाएगी। जिनके पास रहने, पीने और खाने की व्यवस्था नहीं है। आश्रम में वृद्धों के साथ मानसिक, विमंदित, असहाय और बेसहारा लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। आश्रम में सुबह शाम खाने के अलावा नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है। 24 घंटे मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे आश्रम में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ का सामना नहीं करना पड़े।
अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं बाड़ी अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने बाड़ी के व्यवसायियों का आभार व्यक्त कर आश्रम के लिए उन्होंने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपना घर सेवा समिति बाड़ी अध्यक्ष विष्णु महेरे, अग्रवाल फाउंडेशन अध्यक्ष अंशुल गर्ग एवं सचिव अशोक गोयल, गोपाल दास उमरेह वाले, विजय सिंघल, विनोद गोयल, बाड़ी की महिला समिति के अध्यक्ष प्रिंसी गर्ग, हरिशंकर सर्राफ, लता मंगल, विनोद जिंदल, बनवारी सर्राफ, हरिशंकर सर्राफ, भुवनेश्वर शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, जगन्नाथ कोली, विनोद जिंदल, पार्षद मोनू मंगल, रवि मोदी, राजीव मंगल, हरिओम सिंघल, पप्पू बागथरिया वाले, रिंकू गर्ग, बंटू नादनपुर सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी और समाजसेवी मौजूद रहे।