छात्र खाना खाने नहीं आया तो छात्रावास में मची हलचल

कस्बे के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास से कक्षा 9वीं का छात्र तीन दिन पूर्व लापता हो गया, जिसकी बुधवार को छात्रावास अधीक्षक व परिजनों ने सैंपऊ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।

less than 1 minute read
Aug 03, 2016

कस्बे के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास से कक्षा 9वीं का छात्र तीन दिन पूर्व लापता हो गया, जिसकी बुधवार को छात्रावास अधीक्षक व परिजनों ने सैंपऊ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।

छात्रावास अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्र अभिषेक पुत्र परषोत्तम जाटव निवासी कौलारी एक अगस्त की शाम को अचानक लापता हो गया, जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई थी। काफी तलाश करने पर तीसरे दिन भी छात्र का सुराग नहीं लगा है।

छात्र अभिषेक नया सत्र सुरू होने पर छात्रावास में 30 छात्रों के साथ रह रहा था। एक अगस्त को खाना खाने नहीं पहुंचा तो वार्डन द्वारा इधर-उधर तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सैंपऊ थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि छात्रावास से छात्र के लापता होने की रिपोर्ट मिली है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Published on:
03 Aug 2016 09:33 pm
Also Read
View All
Amit Shah Rajasthan Visit: 6 महीने में भारत-पाक बॉर्डर पर शुरू होगी एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती, घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम

सीजफायर के बाद सबसे बड़ा हमला, लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 31 लोगों की मौत, कई बच्चे और महिलाएं शामिल

सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान जाने के बजाय अब राजस्थान की प्यास बुझाएगी चिनाब नदी

Supreme Court Order: चालक ही नहीं, मालिकों और फाइनेंसरों पर भी हो FIR, चंबल माफिया के खिलाफ राजस्थान, MP और UP को युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश

Karnataka Politics: सिद्धरामय्या की कुर्सी हिली! आलाकमान ने दिया राज्यसभा का ऑफर, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री