धौलपुर

Dholpur: निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में सभापति की चाबी, बसपा का हाथी भी सक्रिय

नगर परिषद धौलपुर के नतीजों ने भाजपा-कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया हैं। परिषद में कांगे्रस ने जहां 27 वार्डों में जीत हासिल की। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा को मात्र 11 वार्ड में ही सफलता हाथ लगी। ऐसे में दोनों ही दल अब निर्दलियों की खोज में जुट गए हैं।
3 min read
Dholpur news
नगर परिषद कार्यालय धौलपुर

धौलपुर. नगर परिषद धौलपुर के नतीजों ने भाजपा-कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया। परिषद के वार्ड 60 में से कांगे्रस ने 27 वार्डों में जीत हासिल की। जबकि सत्ताधारी दल को मात्र 11 वार्ड में ही सफलता हाथ लगी। जबकि निर्दलियों ने 19 और बसपा ने 3 वार्डों में जीत की पताका लहराते हुए सभापति सीट पर दावेदारी ठोक रहे पार्टियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। दोनों ही दल अब निर्दलियों की खोज में जुट गए हैं। हालांकि, अधिकतर जिताऊ निर्दलीय पहले ही बाड़ेबंदी में आराम फरमा रहे हैं लेकिन जो कुछ इधर-उधर आजाद घूम रहे हैं, उन पर दोनों पार्टियों की नजरें हैं।

वहीं, एक तीसरी शक्ति भी इन आजाद पंक्षियों की खोज में जुटी है और मतगणना केन्द्र के बाहर कुछ कुछ झलक भी दिखी। हालांकि, उक्त सवाल पर दागा गया तो वह तीसरा शक्ति केन्द्र बिना प्रतिक्रिया दिए ही निकल गए। वहीं, कांगे्रस को अब अपना खैमा सुरक्षित करने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ सकता है। भाजपा की भरतपुर से लेकर जयपुर और यूपी की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिस इलाके में कांग्रेस की बाड़ाबंदी है, वहां भाजपा का वर्चस्व है। ऐसे में अपनों को 21 सितम्बर तक सुरक्षित रखना चुनौती के रूप में सामने आ रहा है।

कांग्रेस खैमा से कई दावेदार

उधर, कांग्रेस खैमे से कई दावेदार सामने आने लगे। हालांकि, किस के पास कितना अंक गणित है इसको लेकर अभी केवल हवाबाजी अधिक हो रही है। वहीं, पूर्व चुनाव में जिस तरह निर्दलियों के एक ग्रुप की खासी भूमिका दिखी थी लेकिन इस दफा माहौल अलग है। कांग्रेस की धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह और उनके गुट के कार्यकर्ता या समर्थक सक्रिय हैं। सूत्रों के पास इस खैमा के पास अधिक जिताऊ प्रत्याशी है लेकिन असल आंकड़े को लेकर उलझन बरकरार है। वहीं, कई पुराने दिग्गज और वर्तमान नेता भी सक्रिय हो गए हैं। वह भी अपने अपने गुट के जीते प्रत्याशी को आगे कर रहे हैं।

धौलपुर नगर परिषद के विजयी प्रत्याशी

नगर परिषद धौलपुर के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के श्रीभगवान शर्मा, वार्ड 2 से निर्दलीय आकाश जीते, 3 से भाजपा के विजेन्द्र सिंह, 4 से कांग्रेस के लोकेन्द्र कुमार, 5 से निर्दलीय प्रीति राजावत, 6 से कांग्रेस के सुमित रावत, वार्ड 7 से भाजपा के जितेन्द्र सिंह, वार्ड 8 से कांग्रेस के आकाश कुशवाह, 9 से भाजपा के राजेश कुमार शर्मा, वार्ड नम्बर 10 से निर्दलीय राकेश कुमार, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा के संजय कुमार, 12 से भाजपा के अजीत सिंह राना, 13 से भाजपा के शैलेन्द्र सिंह, 14 से भाजपा के राहुल सिंह, 15 से निर्दलीय पूजा तोमर, वार्ड नम्बर 16 से कांग्रेस के भागीरथ, 17 से कांग्रेस की सीमा, 18 से निर्दलीय सुमित्रा, 19 से भाजपा की सोनाली, वार्ड नम्बर 20 से कांग्रेस की रिहाना विजयी रही। इसी तरह वार्ड नम्बर 21 से निर्दलीय मुन्नी जीती, 22 से निर्दलीय महेन्द्र, 23 से कांग्रेस के आमिर उसमानी, 24 से कांग्रेस के सद्दाम, 25 से निर्दलीय पूनम, 26 से निर्दलीय कल्पना शर्मा, 27 से निर्दलीय शाहरूख खान, 28 से कांग्रेस के शराफत, वार्ड 29 से कांग्रेस के विष्णु माहौरऔर वार्ड नम्बर 30 से कांग्रेस के आनन्द ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार वार्ड 31 से भाजपा के इमरान कुरैशी, 32 से कांग्रेस के अंकित, 33 से भाजपा के महेश, 34 से बसपा के सुभाष चन्द, 35 से निर्दलीय रेखा, 36 से कांग्रेस की रेखा, 37 से निर्दलीय रामेश्वरी, 38 से कांग्रेस के जितेन्द्र कंषाना, 39 से कांग्रेस की सीमा और वार्ड 40 से कांग्रेस के अतुल भार्गव विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड 41 से कांग्रेस के अनीस खां, 42 से कांग्रेस की साजिया, 43 से निर्दलीय निशांत सिंह, 44 से कांग्रेस, 45 से कांग्रेस के गिर्राज, 46 से निर्दलीय विजय राजपूत, 47 से निर्दलीय सरोज देवी, 48 से भाजपा के करण कुमार, 49 से कांग्रेस की सानिया खान और वार्ड 50 से कांग्रेस की ज्योत्सना गुर्जर ने जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 51 से कांग्रेस की राधा, वार्ड 52 से निर्दलीय नरेन्द्र कुमार, 53 से निर्दलीय शकीला, 54 से बसपा की उमा बघेला, 55 से कांग्रेस की प्रीति, 56 से कांग्रेस के जनक सिंह, 57 से निर्दलीय कमलजीत सिंह, 58 से बसपा के सलमान खान, 59 से कांग्रेस के सत्यदेव कंषाना और वार्ड से निर्दलीय शिवसिंह ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज की।

Updated on:
15 Sept 2026 07:00 pm
Published on:
15 Sept 2026 07:00 pm