69वीं राज्य स्तरीय 17/19 वर्षीय बालक बालिका स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आरएसी मैदान पर हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा रही। अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ.माजिद शरीफी व डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला रहे।
69वीं राज्य स्तरीय बालक. बालिका स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज
धौलपुर. 69वीं राज्य स्तरीय 17/19 वर्षीय बालक बालिका स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आरएसी मैदान पर हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा रही। अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ.माजिद शरीफी व डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सुखो देवी, राजस्थान तीरंदाजी संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर, भाजपा नेता जयवीर पोसवाल, खेल अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नीरू जैन और रमाकांत शर्मा रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। आयोजक नरगिस शरीफी ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर और स्वागत भाषण देकर स्वागत दिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा विजेंद्र सिंह और चौब सिंह ने सभी अतिथियों स्वागत किया
मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शर्मा ने कहा कि तीरंदाजी भारत का पौराणिक खेल रहा है, प्राचीन काल में यह मानव जीवन का हिस्सा रहा है इसका प्रयोग भोजन के लिए शिकार एवं आत्म रक्षा के लिए किया जाता रहा है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री खान ने राज्य भर से आए खिलाडिय़ों को अपने शायराना अंदाज में अभिभूत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं देश को गौरान्वित करने का आव्हान कर खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई।
आयोजन सचिव एवं डीईओ रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर से ४१ जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विशिष्ट तिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, डॉ.शरीफी ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन अनिल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरदीप सिंह, महेश गरासिया, रेडक्रॉस सचिव संजीव श्रीवास्तव, राकेश परमार, मनोज शर्मा, हरिमोहन शर्मा, आफताब खान, अमन अली, सलीम खान, शहाबुद्दीन परमजीत सिंह, मोहित सोनवाल, देवेंद्र शर्मा, अरबाज खान, भगवान सिंह मीना, अतुल चौहान, चंद्रभान चौधरी, अशोक मीना, सबीन खान, हिना, शबनम, हीरा लाल जाट, हेमंत परमार, उमादत्त शर्मा, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।