महिला मित्र मंडल के नेतृत्व में मंदिरों में फागोत्सव सहित होलिका गायन में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिला मित्र मंडल की कार्यकर्ताओं ने महिला संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में फूलों की होली सहित भजनों पर झूमकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं एक दूसरे को उमंग, उत्साह के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की मस्ती में सरोवर हो गई।
dholpur, सरमथुरा कस्बा में होली से पूर्व सतरंगी रंग और अबीर, गुलाल की सुगंध महकने लगी है। सुर की सरगम से निकलती होली की फुहारों में सरोवर महिलाएं झूम कर आनंद उठा रही हैं। यहां प्रेम, मनुहार, उलाहना का रंग बरसने लगा है। कस्बा के महिला मित्र मंडल के नेतृत्व में मंदिरों में फागोत्सव सहित होलिका गायन में महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिला मित्र मंडल की कार्यकर्ताओं ने महिला संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में फूलों की होली सहित भजनों पर झूमकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं एक दूसरे को उमंग, उत्साह के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की मस्ती में सरोवर हो गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम मिलन और भाईचारे का पर्व है। जो ब्रज में एक माह तक मनाया जाता है। आपको बता दें कि कस्बा में 13 को होलिका दहन व 14 को धूलड़ी का पर्व उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष शशि गर्ग, विजय, मिनी पूजा, शारदा, लक्ष्मी, मनोरमा, गुंजन, ममता, विमला, स्नेहा, अंतिम, मालती, गीता, बबीता, गुडिय़ा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।