धौलपुर

सूने मकान में से नकदी और जेवरात पार

कोतवाली थाना अंतर्गत मदीना कॉलोनी में अज्ञात जनों ने एक सूने मकान को निशाना बयाना। अज्ञात जने घर मेें से चांदी के जेवरात और करीब ७० हजार रुपए चोरी कर ले गए।

less than 1 minute read

- दिव्यांग महिला ने बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे जेवरात

- शहर की मदीना कॉलोनी की घटना

धौलपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत मदीना कॉलोनी में अज्ञात जनों ने एक सूने मकान को निशाना बयाना। अज्ञात जने घर मेें से चांदी के जेवरात और करीब ७० हजार रुपए चोरी कर ले गए। साथ में बाहर मौजूद दुकान में से गुटखा और सिगरेट के पैकेट भी ले गए। चोरी की घटना से दिव्यांग महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने जेवरात अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

दिव्यांग महिला सरोज पत्नी सुरेश ने बताया कि पति की मौत से बाद से ही वह घर में एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि परिवार में एक शादी होने के चलते वह मंगलवार को बहरावती गांव में चली गई। इस दौरान पीछे से अज्ञात जने मकान में पीछे की तरफ से घुस आए। अज्ञात जने शादी के लिए रखे करीब 70 हजार रुपए और 6 जोड़ी चांदी की तोडिय़ां को चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी महिला के घर लौटने पर हुई। जिस पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी। उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

Published on:
13 Nov 2024 06:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर