9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंडी के मुख्य रास्ते में अतिक्रमण, पैदल निकलना भी मुश्किल

– सुबह और शाम सब्जी विक्रेता जगह छोड़ सडक़ पर लगा मंडी – वाहन चालक और ग्राहक रहते हैं परेशान धौलपुर. एनएच 44 की सर्विस लेन स्थित कृषि उपज मंडी में सुबह और शाम के समय हालात विकट हो रहे हैं। यहां मंडी में सब्जी विक्रेता अपने स्थानों को छोडकऱ मुख्य सडक़ पर ही दुकान […]

2 min read
Google source verification
कृषि मंडी के मुख्य रास्ते में अतिक्रमण, पैदल निकलना भी मुश्किल Encroachment on the main road of Krishi Mandi, even walking is difficult

- सुबह और शाम सब्जी विक्रेता जगह छोड़ सडक़ पर लगा मंडी

- वाहन चालक और ग्राहक रहते हैं परेशान

धौलपुर. एनएच 44 की सर्विस लेन स्थित कृषि उपज मंडी में सुबह और शाम के समय हालात विकट हो रहे हैं। यहां मंडी में सब्जी विक्रेता अपने स्थानों को छोडकऱ मुख्य सडक़ पर ही दुकान लगा रहे हैं। जिससे मंडी में आने वाले ग्राहकों के साथ फसल बिक्री को होने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहन चालकों को निकलने तक जगह नहीं बचती है। हाल ये है कि मंडी में खरीदारी करने जाने वाले ग्राहकों को भी अपने वाहन खड़ा करने के लिए काफी पीछे जाना पड़ता है। मंडी में मुख्य गेट से ही अतिक्रमण हो जाता है, जिससे यहां पर अव्यवस्था रहती है। जबकि मंडी में गार्ड रहते हैं लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है।

ढकेलों से रास्ता जाम...

बाइक नहीं निकल पातीकृषि मंडी में मुख्य गेट से ही अव्यवस्था शुरू हो जाती है। यहां गेट के पास ही कुछ सब्जी विक्रेता आगे की तरफ दुकान लगाते हैं। जिससे अन्य लोग भी अपनी दुकानें आगे बढकऱ लगाते हैं। साथ ही जमीन पर दुकान लगा कर बैठे विक्रेताओं के लोग भी आगे सडक़ पर ढकेल लगा कर रास्ते को बाधित करते हैं। जिससे दुपहिया वाहन तक नहीं निकल पाता है। सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक खराब रहती है। ग्राहक मंडी में पहुंचते हैं तो उन्हें रास्ता तक नहीं मिल पाता है। वाहन खड़ा करने पर दुकानदार भी बहस करते हैं। कई दफा तू-तू-मैं-मैं तक हो जाती है।

मंडी सचिव का चार्ज कार्यवाहक...

कृषि मंडी में वर्तमान में मंडी सचिव का चार्ज भरतपुर के अधिकारी पर है। जिससे यहां स्थानीय मंडी पर अधिकारी की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से यहां पर अव्यवस्था का माहौल है। यहां मौजूद कार्मिक केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। कार्मिक दफ्तर से बाहर तक नहीं झांकते हैं। जिससे मंडी के व्यापारी भी इन दिनों समस्याओं से जूझ रहे हैं।

अतिक्रमियों ने फिर से किए कब्जे...

मंडी में पूर्व में तत्कालीन एसडीएम डॉ.साधना शर्मा ने यहां हो रहे अतिक्रमण को हटवाया था। साथ ही मंडी सचिव ने भी कार्रवाई की थी। लेकिन अब पूर्व हटाए अतिक्रमण धीरे-धीरे वापस खड़े हो गए। मुख्य रास्ते के पास एक लोहे की दुकाननुमा जगह को पूर्व में हटा दिया था लेकिन अब यहां पर फिर से लगा दी। हालांकि, कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों ने विरोध किया और काफी सालों से उक्त स्थान पर दुकान करने की बात कही थी।