9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मियों पर दुव्र्यवहार व मारपीट का आरोप

पीडि़त ने एसपी से की शिकायत धौलपुर. जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में एक सरकारी कर्मचारी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर घर में घुस दुव्र्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। राजाखेड़ा निवासी प्रबल कुमार उदैनिया एसआइपीएफ विभाग में […]

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिसकर्मियों पर दुव्र्यवहार व मारपीट का आरोप Policemen accused of abuse and assault

पीडि़त ने एसपी से की शिकायत

धौलपुर. जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में एक सरकारी कर्मचारी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर घर में घुस दुव्र्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। राजाखेड़ा निवासी प्रबल कुमार उदैनिया एसआइपीएफ विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है का आरोप लगाया है कि 4 मार्च की रात करीब 11 बजे कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। उस समय वह घर पर आराम कर रहे थे।

दरवाजे पर दस्तक होने पर उनके पिता ने दरवाजा खोला, जहां कुछ लोग लाठी लिए खड़े थे। उन्होंने खुद को राजाखेड़ा थाने का पुलिसकर्मी बताते हुए प्रबल कुमार को थाने पर अधिकारी के बुलाने की बात कही।

शिकायत के अनुसार जब प्रबल कमरे से बाहर आए और पुलिसकर्मियों से बुलाने का कारण पूछा तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कथित रूप से गाली-गलौज की। इस दौरान उनकी पत्नी ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ थाने पहुंचे तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके बुजुर्ग पिता के साथ धक्का-मुक्की की और उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी उनका मोबाइल फोन भी जबरन लेने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। पीडि़त ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।