6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में एक दर्जन स्थानों पर शुरू होगी शौचालय सुविधा

– सार्वजनिक और व्यस्त स्थलों पर रखेंगे जाएंगे शौचालय – करीब एक दर्जन शौचालय होंगे शुरू- नगर परिषद ने की तैयारी योजना धौलपुर. नगर परिषद क्षेत्र में अब नागरिक और राहगीरों को शौचालय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर परिषद अब शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था शुरू करने जा […]

2 min read
Google source verification
शहर में एक दर्जन स्थानों पर शुरू होगी शौचालय सुविधाToilet facilities will be started at a dozen places in the city

- सार्वजनिक और व्यस्त स्थलों पर रखेंगे जाएंगे शौचालय

- करीब एक दर्जन शौचालय होंगे शुरू- नगर परिषद ने की तैयारी योजना

धौलपुर. नगर परिषद क्षेत्र में अब नागरिक और राहगीरों को शौचालय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर परिषद अब शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। जिससे राहगीर और आम व्यक्ति को परेशानी न उठानी पड़े। राज्य सरकार ने विश्व में स्वच्छता की थीम के तहत गत वर्ष से पिंक शौचालयों का शुभारंभ किया था। विशेष कर बड़े शहरों में इसकी शुरुआत हो चुकी है और अब धौलपुर में भी शुरुआत होगी। शहर में तोप तिराहे पर पिंक शौचालय बनकर तैयार है। इन गुलाबी शौचालयों का उद्देश्य महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुलभ स्वच्छता प्रदान करना है। राजस्थान में इन शौचालयों का निर्माण हो रहा है। सरकार का लक्ष्य 7938 शौचालयों का निर्माण कराना है जिनमें से 672 का निर्माण हो चुका है। इसको लेकर 2024-25 के राज्य बजट घोषणाओं और 2025-26 के राज्य बजट प्रस्तावों के बाद स्थिति सुधरी है।

शहर में यहां पर मिलेगी सुविधा

शहर नगर परिषद जल्द करीब एक दर्जन स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था करने जा रही है। इसमें सबसे व्यस्त चौराहा जगन चौराहे पर 2, जगदीश तिराहा 2, गुलाब बाग पर 2, वाटरवक्र्स चौराहे पर 1, महाराना स्कूल के पास 1, कचहरी परिसर में 2, स्टेशन रोड पर एक शौचालय की व्यवस्था रहेगी। यह सभी शौचालय ऑटो क्लीन होंगे। यानी शौचालय के बाद इन्हें साफ किया जा सकेगा। पानी व्यवस्था रहेगी।

पुराने पड़े शौचालय का इस्तेमाल, फांक रहे धूल

नगर परिषद इन दिनों कम बजट वाली योजनाओं पर कार्य कर रहा है। ऑटो टिपर के बाद नगर परिषद ने मचकुंड सरोवर में एक बोट भी कम खर्चे में शुरू की थी। अब शौचालय भी उसी तर्ज पर हैं। नगर परिषद के कुछ पुराने शौचालय बंद या इधर-उधर पड़े हैं। अब नगर परिषद इन शौचालय को सुधार कर उचित स्थान पर रखेगी जिससे लोग इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार साल 2018 में मुक्ति धाम चंबल के पास 6 और जिरौली फाटक के पास 6 शौचालय बंद हाल में हैं। साथ ही दो शौचालय सागर पाडा के पास एक स्थान पर रखे हैं। जबकि इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। अब परिषद इन शौचालय को उठाकर पहले मरम्मत कराएगी और फिर नए स्थानों पर रखेगी।

तोप तिराहे पर बना पिंक टायलेट

शहर के व्यस्त बाजार तोप तिराहे पर पिंक टायलेट का निर्माण हुआ है। उक्त टॉयलेट तैयार हो चुका है। यह विशेष कर महिलाओं के लिए बना है। जिसकी बजट में पूर्व में घोषणा हुई थी। इसके अलावा नगर परिषद शहर में कुछ और व्यस्त स्थानों पर टॉयलेट निर्माण को लेकर प्रस्ताव भिजवाएगी। वर्तमान में जनाना अस्पताल के सामने, कचहरी के पास, केन्द्रीय बस स्टैंड और नगर परिषद कार्यालय के पास सार्वजनिक टायलेट बने हुए हैं।

बाजार में नहीं थे शौचालय...

धौलपुर के व्यस्त बाजारों में वर्तमान में शौचालय की सुविधा न के बराबर है। जिसे आम नागरिकों के साथ आधी आबादी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शहर में ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आने वाले लोग शौचालय के लिए इधर-उधर जाते हैं। जिससे शहर में गंदगी के साथ तस्वीर बिगड़ रही है। नगर परिषद की नवीन योजना अगर कारगार सिद्ध हुई तो काफी सुधार होगा।

- शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर शौचालय रखे जाएंगे। जिससे आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। स्थान चिह्नित कर लिए हैं, जल्द यहां पर शौचालय रखे जाएंगे। जिससे लोग इधर-उधर न भटकें और शहर की सफाई व्यवस्था भी सुधरे।

- गुमान सिंह सैनी, अधिशासी अधिकारी, नगर परिषद