
- बचाने आए दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ-पैर तोड़े
- पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग लिए हिरासत में
dholpur. बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के छावरीपुरा गांव निवासी एक युवक पर सण्डपुरा गांव में होली खेलने के दौरान हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के पैर में गोली मारी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ में जब पास के दुकानदार ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को बाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली।
भर्ती घायल अंकेश पुत्र अग्रसेन गुर्जर ने बताया कि वह छावरीपुरा गांव निवासी है।आज होली पर पास के गांव सण्डपुरा में रिश्तेदार और परिचितों के यहां होली खेलने गया था। आरोप है कि इस दौरान वह छैल प्रकाश पुत्र श्रीकिशन गुर्जर की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसी गांव के आरोपी हरिओम पुत्र रामकरण गुर्जर और एक दर्जन के करीब अन्य लोग आए और उन्होंने आते ही उसे पर हमला कर दिया। जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।
वहीं घटना के दौरान जब दुकानदार छैल प्रकाश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की। जिसमें उसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। घटना के बाद ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए। आरोपियों से उनकी पुरानी पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश है। थाना अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है। जिसमे 2 महीने पूर्व भी झगड़ा हुआ था। जिसका मामला दर्ज कराया गया था। बुधवार को छावरी पुरा गांव का युवक जब सन्डपुरा में पहुंचा तो उसे आरोपियों ने देख लिया। जिनके बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों की एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। जिन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
Published on:
05 Mar 2026 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
