जयपुर

स्कूल और घरों में चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो

पुलिस ने विद्यालयों व घरों में चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2016
Feature image

पुलिस ने विद्यालयों व घरों में चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी अरुण चौधरी व एसआई वासूदेव ने मय जाब्ते के मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर नकबजन सिंटू उर्फ नगेन्द्र पुत्र प्रकाश राजपूत को बाड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की। जिस पर आरोपित ने इलाके में पांच चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा गिरोह में शामिल अपने साथियों की जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने पुरानी जाटव बस्ती में बहादुर के यहां दबिश देकर सिंटू के साथी जीतू तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद दोनों से झिन्नीपुरा, गश्तीपुरा व गैंदापुरा विद्यालयों से चोरी का खुलासा किया। इस पर पुलिस ने सात रसोई गैस सिलेण्डर, एक पंखा, सती चौक स्थित घर से चोरी गए फ्रिज, टीवी बरामद कर लिया है। गैंगसा से चोरी हुई पानी की दो मोटर, पंप, नली बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि सिंटू शातिर नकबजन है, जो पूर्व में भी सबमर्सिबल चोरी में गिरफ्तार हो चुका है। दिसम्बर 2015 में धौलपुर जेल से छूटकर फिर से चोरी की वारदात करने लगा।

उसके अन्य साथी नरेश मीणा पुत्र सावन मीणा निवासी गडाको, सुरेन्द पुत्र बहादुर ठाकुर निवासी बीलौनी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपित से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

Published on:
13 Sept 2016 03:36 pm