मिर्जापुर

चोरों ने 50 हजार की नगदी 1.50 लाख के जेवरात किये पार

• •
Updated: 24 May 2017, 4:23 PM IST
thieves stolen cash and jewllery of 2 lacks
thieves stolen cash and jewllery of 2 lacks

बसेड़ी. क्षेत्र के गांव बाबूपुरा में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक घर में
रखे 50 हजार की नगदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात पार करने में सफल रहे । घटना
की सूचना पीड़ित की ओर से पुलिस को लिखित में दी है।

पीड़ित बाबूपुरा निवासी मोनू पुत्र विजेंद्र ठाकुर ने पुलिस
को दी तहरीर में बताया है कि वह बाहर मजदूरी करता है। मजदूरी करके वह
सोमवार को दोपहर घर आया हुआ था। रात को अपने परिवार के साथ 10 बजे के करीब
सो गया।

इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे बक्से
के ताले तोड़ दिए और उनमें रखें 50 हजार की नगदी 4 तोले सोना जिसमे दो
झुमकी चार अंगूठी एक सोने की चेन सहित अन्य आभूषण शामिल है।

घटना की सूचना
मिलने पर पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी
हैl

Published on:
Also Read
View All
मीरजापुर: प्रेम-जाल में फंसाकर प्रेमिका को मारकर कुएं में फेंका! चीखा ‘गिर गई’, पर पेट से पानी नहीं निकला तो खुला हत्या का राज

मिर्जापुर में 12 साल के बच्चे की हत्या, 30 लाख की फिरौती मांगी थी, शव ठिकाने लगाने पहुंचे आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा

उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल में करते थे सप्लाई, एमपी के दो आरोपी पकड़ाए, मिर्जापुर में ₹6 करोड़ का माल बरामद

मिर्जापुर में एक ही परिवार के 3 की मौत, मां, बेटे और तीन साल के भतीजे को अज्ञात वाहन ने कुचला

मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप