धौलपुर

टोरंट पावर की फिर लापरवाही, तोड़ी पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बहा

धौलपुर. शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पॉवर की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां टोरेंट पॉवर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सडक़ों पर बह गया,

2 min read

कंपनी के कर्मी नियमों को अनदेखा कर कर रहे कार्य, शहर में बढ़ी चिंता

न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए

धौलपुर. शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पॉवर की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां टोरेंट पॉवर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सडक़ों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा।

गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पॉवर और नगर परिषद के खिलाफ नारे लगाए। स्थानीय निवासी अजय बिलोनिया के अनुसार टोरेंट पावर के खुदाई कार्य के दौरान बिना उचित सावधानी बरते पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा दिया गया। देखते ही देखते सडक़ पर पानी भर गया और काफी पानी यूं ही बहता रहा।

काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था। इस घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। और उन्होंने संबंधित विभागों से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टोरंट पावर की इस तरह की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक विभागों से समन्वय किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शहर में टोरेंट पावर के किए जा रहे कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Updated on:
04 May 2026 07:35 pm
Published on:
04 May 2026 07:34 pm
Also Read
View All