धौलपुर

Dholpur: हमले के विरोध में व्यापारियों ने सैंपऊ बाजार रखा बंद,उपखंड कार्यालय का किया घेराव

सैंपऊ कस्बे में बुधवार रात परचून की दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे भाइयों पर हुए हमले की वारदात की घटना ने गुरुवार को व्यापारियों में आक्रोश दिखा। व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकान बंद रखी हैं और बड़ी संख्या में एकजुट होकर लोग पहले पुलिस थाने पहुंचे और फिर जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पर आए। लोगों ने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 7:17 PM IST
Dholpur news
उपखंड कार्यालय का घेराव करते व्यापारी

Dholpur, सैंपऊ कस्बे में बुधवार रात परचून की दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे भाइयों पर हुए हमले की वारदात की घटना ने गुरुवार को व्यापारियों में आक्रोश दिखा। व व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकान बंद रखी हैं और बड़ी संख्या में एकजुट होकर लोग पहले पुलिस थाने पहुंचे और फिर जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पर आए। लोगों ने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए नगरपालिका के चेयरमैन पप्पू परमार और उप चेयरमैन ब्रजेश बघेल सहित अनेकों पार्षद और लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उप चेयरमैन बघेल ने ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठकर नारे लगाए तथा हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग रखी गई।

सीओ मनोहर लाल मीणा और एसडीएम अनिल गोयल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान सीओ मीणा ने भी घटना पर खेद जताते हुए शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी और बाजार में गश्त व्यवस्था प्रभावी करने का आश्वासन दिया ऐसे में व्यापारियों ओर पुलिस अधिकारीयों से सहमति के बाद बाजार खोला गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान कुंज बिहारी गर्ग, दिनेश बंसल, संगठन मंत्री मनोज बंसल, मोनू बंसल, सुनील, सतीश गर्ग, बबलू बंसल, शंभू, सुनील गर्ग, अकबर खान, अमर खान, भूरा खा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने घटना पर विरोध जताया है।

बाइक छोड़ भागे बदमाश, तलाश जारी

गौरतलब रहे कि बौरेली गांव निवासी मोनू और भोलू दोनों सगे भाई अपनी परचून की दुकान बंद कर बीती शाम घर जारहे थे। फिलहाल दोनों भाई कस्बे में ही पुलिस थाने के समीप रहते हैं। जैसे ही वह थाने के समीप नहर पर पहुंचे तो उन पर रुपयों के बैग को छीनने के प्रयास में बदमाशों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ बार कर दिए। ऐसे में एक युवक के शरीर में करीब 6 से 7 जगह घाव से वह बुरी तरह लहु लुहान हो गया। घटना की खबर से लोगों में हडक़ंप मच गया। फिलहाल घायल हुए व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सघन उपचार के लिए रैफर किया है। घटना के दौरान बदमाश मौके पर एक बाइक भी छोड़ गए थे, पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
26 Nov 2026, 7:17 PM IST
Published on: