राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी देवीसिंह उर्फ देवा जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है और दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर राजस्थान पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित था।
आरोपियों ने आगरा के न्यायालय में किया था आत्मसमर्पण
25-25 हजार रुपए का था इनाम था घोषित
dholpur, राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी देवीसिंह उर्फ देवा जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है और दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर राजस्थान पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित था। खास बात ये है कि पुलिस आरोपित देवा व रंजीत को बाहर तलाश कर रही थी और इन्होंने पड़ोसी जिले आगरा में सरेंडर कर दिया।
थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि हत्या के दर्ज प्रकरण में वांछित इनामी आरोपित देवी सिंह उर्फ देवा व रंजीत को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 11 मार्च को युवा कांग्रेस के मीडिया सेल के राज्यस्तरीय पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह उर्फ भूरी सिंह ठाकुर निवासी नयावांस मोहल्ला राजाखेड़ा पंचायत समिति और उपखंड कार्यालय के बीच खड़े थे, यहां घात लगाए आरोपी देवी सिंह उर्फ देवा पुत्र लायक सिंह ठाकुर निवासी नयावांस राजाखेड़ा, तपेन्द्र पुत्र हरी सिंह ठाकुर निवासी वार्ड नं 10 हाट मैदान राजाखेड़ा, रंजीत पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी समोना थाना राजाखेड़ा, व 4-5 अन्य व्यक्तियों ने भूपेन्द्र सिंह पर लाठी डन्डों से हमला कर दिया। बाद में मरणासन्न स्थिति में छोडकऱ मौके से भाग गए। भूपेन्द्र सिंह को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी देवा व भूपेंद्र में घटना से कुछ दिन पूर्व किसी विवाह समारोह में मामूली कहासुनी हो गयी थी जिसकी रंजिश के चलते उनपर हमला किया गया था।
अन्य राज्यों में सरेंडर कर रहे बदमाश
पीडि़तों के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों में से तपेन्द्र सिंह पुत्र हरी सिंह ठाकुर निवासी हाट मैदान राजाखेड़ा ने इंदौर में आत्मसर्पण कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उसे अपने प्रयासों से गिरफ्तार करने का दावा किया था। विजयपाल पुत्र विशम्मर ठाकुर निवासी दिघी राजाखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी देवा व रंजीत ने भी आगरा में पूर्व में दर्ज एक प्रकरण में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर राजाखेड़ा लाया गया है। पुलिस की दबिश के चलते न्यायालय आगरा में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रकरण में अभी भी एक आरोपी रामनरेश उर्फ नरेश उर्फ नेता पुत्र लोकमन ठाकुर निवासी दिघी राजाखेड़ा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।